फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   New model town hisar, Umed vihar hisar, Hisar

न्यू मॉडल टाउन, उमेद विहार और टिब्बा दानाशेर के सूने घरों के ताले तोड़ चोरी

Fri, 06 Jan 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Fri, 06 Jan 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
New model town hisar, Umed vihar hisar, Hisar
चोर - फोटो : अमर उजाला
धुंध का फायदा उठाते हुए चोर ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोरों ने न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन, उमेद विहार और टिब्बा दानाशेर एरिया में चोरी करते हुए नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री के जेई बिजेंद्र शर्मा के बच्चे स्कूल की छुट्टियां होने के चलते अपने गांव ढंढेरी में गए हुए हैं। घर को ताला लगा था। ऊपरी मंजिल पर रहने वाला किरायेदार परिवार भी घर को ताला लगाकर बाहर चला गया। बिजेंद्र सिंह को वीरवार सुबह पता चला कि चोर उनके मकान में चोरी कर गए। चोर मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कमरों में घुसकर सारा सामान खंगाल डाला। चोर अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और करीब 15 हजार रुपये चुरा ले गए।
विज्ञापन


यहां भी वारदात
इसके अलावा चोर कैमरी रोड की उमेद विहार कॉलोनी से रात को सूने मकान के ताले तोड़कर 15 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। पुलिस के अनुसार विक्की पिज्जा की दुकान चलाता है। वह रात को दुकान पर सो गया और घर पर कोई नहीं था। वह दिन में घर पहुंचा तो कमरों के ताले टूटे देखकर दंग रह गया। कमरे से रुपये, सोने और चांदी के कुछ जेवर गायब थे। इसके अलावा चोर टिब्बा दानाशेर के एक मकान में ताले तोड़कर नकदी और सामान चुरा ले गए। सूचना मिलने पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां बारीकी से मुआयना करने के बाद केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed