{"_id":"575083124f1c1b7d2810be31","slug":"murder-in-hisar-in-night-crime-news-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को सोते युवक की तेजधार हथियार से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात को सोते युवक की तेजधार हथियार से हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
सोते समय युवक की हत्या
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव उगालन में अपने निर्माणाधीन आवास में सोये एक युवक की बुधवार रात को किसी ने नृशंस हत्या कर दी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में लाया गया है। पुलिस को दिए बयान में 22 वर्षीय दीपक के पिता सूरजमल ने बताया कि उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते उसका बेटा दीपक मकान की रखवाली के लिए बरामदे में चारपाई पर सोया था, जबकि वह और उनके परिवार के अन्य सदस्य उनके आवास के समक्ष स्थित एक अन्य घर में सोये हुए थे।
विज्ञापन
सूरजमल ने बताया कि रात को वह अपने बेटे से मिलकर आए थे, तब तक तो वह ठीक-ठाक था, लेकिन वीरवार सुबह जब वह उसे जगाने के लिए गए तो वह चारपाई वह मृत पड़ा था। दीपक के सिर से काफी खून बह चुका था। मृतक के शव को देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने तेज हथियार से उसके सिर पर वार किया है।
विज्ञापन
अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक बीटेक कर चुका था और वह फिलहाल नौकरी की तलाश में था। फिलहाल में वह खेतीबाड़ी का कार्य करता था। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन