{"_id":"571bcc344f1c1b742f8b4eec","slug":"murder-in-hisar-brother-crime-news-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर पत्नी पर डाला था रंग, चचेरे भाई की गला रेत कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली पर पत्नी पर डाला था रंग, चचेरे भाई की गला रेत कर दी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
होली पर पत्नी पर डाला था रंग, चचेरे भाई की गला रेत कर दी हत्या
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सातरोड कलां गांव में घर के अंदर घुसकर एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई प्रदीप (20) की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक प्रदीप पर भाई शिवकुमार ने चार वार कर दिए। दो वार गर्दन पर, एक पीठ पर और एक हाथ पर किया गया। मामला सिर्फ इतना था कि चचेरे भाई ने मर्डर करने वाले आरोपी की पत्नी के साथ 24 मार्च को फाग वाले दिन होली खेली थी।
विज्ञापन
इसी बात से वह भाई के साथ रंजिश रखने लगा। मामला इतना बढ़ गया कि उसने उसे मौत के घाट ही उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शिवकुमार मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर शिवकुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। दोनों ही ऑटो चलाने का काम करते थे।
विज्ञापन
सोते भाई को दबाकर किया चाकू से वार
नागरिक अस्पताल में पहुंची मृतका की बहन परवेश ने बताया कि दादी और पिता शादी समारोह में करनाल जिले के जलवाना गांव में गए हुए थे। घर पर मैं, मेरा भाई प्रदीप और दादा झुमनराम थे। मां संतोष मय्यड़ धागा मिल में काम पर गई हुई थी। परवेश ने बताया कि भाई कमरे में चारपाई पर सोया हुआ था।
विज्ञापन
आरोप है कि इसी दौरान शिवकुमार (25) घर पर आया और आते ही कमरे के अंदर चला गया। अंदर जाते ही शिवकुमार ने प्रदीप को चारपाई पर ही दबा लिया। और उस पर एक के बाद एक चार वार कर दिया और मौके से भाग निकला।
दादा बोला, हत्या के बाद जा रहा था हंसता हुआ
आरोपी और मृतक के दादा झुमनराम ने बताया कि वारदात के समय वह बाहर सो रहा था। प्रवेश ने जब शोर मचाया तो वह अंदर गया। जब अंदर गया तो शिवकुमार के हाथ में चाकू था और हाथ खून से सने थे। हंसता हुआ कमरे से बाहर निकल रहा था। एकबार तो मैंने सोचा मामूली चोट आई होगी। अंदर जाकर देखा तो पूरा कमरा खून से सन गया। मौके पर ही प्रदीप बेसुध हो गया। 70 की उम्र के दादा ने किसी तरह उसे बच्चों की सहायता से गाड़ी में डलवाया और पहले सातरोड के सामुदायिक केंद्र में ले गया। वहां से उन्होंने उसे हिसार रेफर कर दिया।
चाकू से किए चार वार, आरोपी पर हत्या का केस दर्ज
मृतका की बहन परवेश ने बताया कि उसका भाई प्रदीप ऑटो रिक्शा चलाता था। फाग वाले दिन भाई प्रदीप अपने चचेरे भाई शिवकुमार की पत्नी के साथ खेल रहा था। यह देखकर शिवकुमार ने एतराज जताया था और भाई के साथ मारपीट भी की थी। परवेश का कहना है कि उस दिन लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कर दिया था।
दोनों के बीच समझौता भी हो गया था। परवेश का आरोप है कि दो दिन पहले शिवकुमार की मां और उसकी पत्नी ने रास्ते में भाई के ऑटो रिक्शा को रोक लिया था और उसके साथ मारपीट भी की थी। इस बारे में पुलिस को सूचना भी दी थी। आरोप है कि शनिवार को प्लानिंग से उसके भाई पर हमला बोला गया। शिवकुुमार के घर पर उसकी सास भी आई हुई थी। हत्या करने में शिवकुमार, उसकी पत्नी निशा और शिव की सास प्रेम देवी का हाथ है।
मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की धरपकड़ जारी है। छापेमारी की जा रही है
- ललित कुमार, एसएचओ सदर थाना
छह दिन में चार मर्डर, तीन पुलिस कर्मचारी लाइन हाजिर
- 18 अप्रैल को इंद्रा कॉलोनी में स्वीटी की गोली मारकर हत्या
- 20 को नेताजी कॉलोनी में कारपेंटर की रॉड मारकर हत्या
- 22 को श्यामलाल ढाणी में विवेक महता ने अपने आठ साल के बेटे के सिर में हथौड़ा मारकर कर दी हत्या
- 23 को सातरोड़ कलां में चचेरे भाई ने चाकू से गोदकर मार डाला
- दो मामलों में पुलिस की लापरवाही साफ झलक रही थी। हालांकि लोगों के रोष के बाद एसपी अश्विन शैणवी ने एक इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह सहित 12 क्वार्टर चौकी इंचार्ज और सब्जीमंडी के मुंशी को लाइन हाजिर कर दिया है।