{"_id":"57f943c04f1c1b0d2f26f9f5","slug":"murder-case-hisar-hu-employ-hisar-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से 10 हजार रुपये निकलवाए तो बेनकाब हो गए एचएयू कर्मी के मर्डर मामले के आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाते से 10 हजार रुपये निकलवाए तो बेनकाब हो गए एचएयू कर्मी के मर्डर मामले के आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
JAIL SHIMLA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच महीने पहले एचएयू के ग्वाला की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने व खुर्द बुर्द करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की शिकायत मृतक एचएयू के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बलवान के भाई जसबीर ने दी है। पुलिस ने हिसार निवासी फाइनेंसर सुरेंद्र व बलजीत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरंभ में पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की थी। उस वक्त बलवान का शव बुरी तरह से कुत्तों ने नोचा हुआ था। उसकी मौत का कारण भी साफ नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
यूं आए संदेह के घेरे में
पुलिस ने बताया है कि मृतक बलवान का शव 25 मई को एचएयू में पानी की डिग्गी के पास झाड़ियों में मिला था। आरोपी सुरेंद्र ने अगले ही दिन बलवान के खाते से पहले 3 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद 5 जून को फिर सुरेंद्र ने बलवान के खाते से 7 हजार रुपये निकाल लिए। फाइनेंसर के इस तरह से बार बार एकाउंट से रुपये निकाले जाने की सूचना के आधार पर जब छानबीन की गई तो सुरेंद्र का नाम सामने आया।
विज्ञापन
अभियुक्त बोला कर्ज ले रखा था
पुलिस ने जब जांच के दौरान बलवान के अकाउंट चेक किए तो पता चला कि उसकी मौत के बाद भी उसके खाते से ट्रांजेक्शन हुई है और वो भी चेक के जरिए। इस पर सुरेंद्र व उसका साथी एचएयू कर्मचारी बलजीत सिंह संदेह के घेरे में आ गया। पुलिस ने पूछताछ की तो अभियुक्त बोला कर्ज ले रखा था और ब्लैंक चेक दे रखे थे।
विज्ञापन
विसरा रिपोर्ट आई
पुलिस पीआरओ चंद्रभान ने बताया कि मृतक की मधुबन लैब से विसरा रिपोर्ट आ गई है। मृतक ने शराब का सेवन भी किया हुआ था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने विसरा रिपोर्ट आने के बाद दो लोगों को नामजद कर केस दर्ज किया है।
दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
- रामनिवास, सब इंस्पेक्टर एचएयू चौकी