{"_id":"56f987374f1c1b8e1af004e8","slug":"murder-accused-kanta-sharma-arrest-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांता शर्मा के मर्डर का आरोपी प्रवीण गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांता शर्मा के मर्डर का आरोपी प्रवीण गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
कांता शर्मा के मर्डर का आरोपी प्रवीण गिरफ्तार
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बीएसएफ के रिटायर्ड अधिकारी की फाइनेंसर बेटी कांता शर्मा के हत्या आरोपी पूंडरी के प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोमवार रात को पानीपत के क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। देर रात पुलिस प्रवीण को लेकर हिसार पहुंची। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। प्रवीण की गिरफ्तार के लिए पुलिस ने पानीपत क्षेत्र में घेराबंदी कर रखी थी। प्रवीण मेन आरोपी न होकर सहयोगी है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी जींद के गांव रोझला का प्रवीण है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अपहरणकर्ता कांता को कार में जींद, सफीदों, पानीपत, शामली में घुमाते रहे। उन्हें पता था कि पुलिस उनके पीछे है। वे फिरौती की राशि वसूल करने के लिए लड़की को साथ रख रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस मेन आरोपी जींद के रोझला के प्रवीण की गिरफ्तारी के लिए इधर-उधर भटकती रही। पुलिस को उसका पता तो न लगा, मगर उसके एक साथी प्रवीण को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर ली। पुलिस सोमवार देर रात तक पानीपत क्षेत्र में उसकी घेराबंदी किए हुए थी। पुलिस उनके एक सहयोगी रोहतक के अमित को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भिवानी पुलिस ने शनिवार को वहां जुई नहर से कांता की डेड बॉडी बरामद की थी। तब उसकी शिनाख्त नहीं हुई थी। बाद में परिजनों ने रोहतक पीजीआई में जाकर मृतका की शिनाख्त की थी। उसकी हत्या गोली मारकर की गई थी। कांता को किसी ने 19 मार्च को फोन कर सेक्टर 1-4 में बुलाया था।
वह बाइक लेकर गई थी और वापस नहीं लौटी थी। फिर अपहरणकर्ताओं ने फोन कर परिजनों को कहा था कि कांता का अपहरण कर लिया है और उसे छुड़ाना है तो 20 लाख रुपए लेकर जींद की तरफ आ जाना। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था।