{"_id":"64a65aff01908b2fc50859e7","slug":"looting-case-with-medical-store-operator-in-hisar-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: मेडिकल स्टोर संचालक के साथ लूटपाट का मामला, पुलिस और व्यापारियों के बीच बातचीत का दौरा जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: मेडिकल स्टोर संचालक के साथ लूटपाट का मामला, पुलिस और व्यापारियों के बीच बातचीत का दौरा जारी
Thu, 06 Jul 2023 11:42 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:42 AM IST
सार
हिसार में मेडिकल स्टोर चलाने वाले सुनील से लूटपाट करने का प्रयास किया गया है। पीड़ित ने बताया कि बाइक पर सवार तीन युवक आए। उनमें से एक युवक ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। दो युवक बाइक से नीचे उतर कर दुकान के अंदर आए। दोनों युवकों ने लोहे की रॉड ली हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस और व्यापारियों के बीच बातचीत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार के शहर थाना के नजदीक वकीलान बाजार में मेडिकल स्टोर संचालक सुनील के साथ बुधवार देर रात को तीन युवकों द्वारा लूटपाट कर प्रयास मामले में वीरवार सुबह व्यापारी और दुकानदार लामबंद हुए। रोषित दुकानदारों ने पुलिस कार्रवाई से खफा होकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने पर डीएसपी सतपाल यादव और शहर थाना के कार्यकारी प्रभारी सदानंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और व्यापारियों के बीच बातचीत का दौर जारी है।
विज्ञापन
पिस्तौल लेकर पीछे दौड़े आरोपी
वकीलान बाजार में मेडिकल स्टोर चलाने वाले सुनील ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक आए। उनमें से एक युवक ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। दो युवक बाइक से नीचे उतर कर दुकान के अंदर आए। दोनों युवकों ने लोहे की रॉड ली हुई थी। आरोप है कि युवकों ने लूट के इरादे से लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
व्यापारियों और दुकानदारों में बातचीत जारी
जैसे तैसे कर दुकान से बाहर आया और थाने की तरफ दौड़ने लगा। तीनों युवक पीछे दौड़े। एक के हाथ में पिस्तौल थी। शोर शराबा सुनकर तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। वीरवार सुबह व्यापारियों और दुकानदारों को घटना का पता चला तो वे एकत्रित हुए। पुलिस प्रशासन ने दुकानदारों को आश्वान दिया कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल व्यापारियों और दुकानदारों में बातचीत चल रही है।
विज्ञापन