{"_id":"58388c8c4f1c1b262413dbb9","slug":"knife-attack-knife-attack-over-dipo-holder-hisar-crime-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाणी श्यामलाल में डिपो संचालक पर चाकू से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाणी श्यामलाल में डिपो संचालक पर चाकू से हमला
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलगेट रोड पर शुक्रवार शाम को राशन डिपो संचालक रमेश कुमार उर्फ बबलू को तीन-चार लोगों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने उनका गला दबाने का प्रयास भी किया। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। ढाणी श्यामलाल में गली नंबर एक के कोने पर डिपो चलाने वाले रमेश कुमार को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
ढाणी श्यामलाल के शिवकुमार बंसल ने बताया कि उनके चचेरे भाई रमेश शाम को डिपो पर बायोमीट्रिक मशीन में अंगूठे लगवाकर उपभोक्ताओं को राशन बांट रहे थे। वहां उपभोक्ताओं की लाइन लगी थी। तभी एक युवक का अंगूठा बायोमीट्रिक मशीन से मैच नहीं हुआ। युवक को जब यह बताया तो वह आगबबूला हो गया और वह राशन की बोरी उठाकर चलने लगा। डिपो संचालक ने विरोध जताया तो उस युवक ने अपने दो-तीन साथियों के साथ मिलकर चाकू से रमेश पर वार कर दिए। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि मुख्य हमलावर कुछ दिन पहले जेल से बाहर आया है। सीनियर डिप्टी मेयर भीम महाजन ने पुलिस प्रशासन से हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मुसीबत नहीं अब जानलेवा बनीं बायोमीट्रिक मशीनें
बायोमीट्रिक मशीन के जरिए राशन वितरण के लिए गई मशीन अब लोगों के लिए जानलेवा मुसीबत बन गई हैं। सर्दी के मौसम में महिलाओं, बुजुर्गों को लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। दिन के समय सर्वर में दिक्कतें होने के कारण राशन नहीं बांटा जा रहा।
विज्ञापन
पिछले एक सप्ताह से लगातार बायोमीट्रिक के जरिए राशन वितरण हो रहा है, जिसमें गांव व शहर के अलग अलग हिस्सों से रात तक लाइन लगाने की खबरें आ रही हैं। प्रदेश सरकार की ओर से एक नवंबर से राशन डिपो संचालकों को राशन वितरित करने के लिए बायोमीट्रिक मशीन का उपयोग अनिवार्य किया गया है। जिले में करीब 708 राशन डिपो संचालकों को यह मशीन दी गई हैं। करीब 108 क्विंटल गेहूं वितरित किया जाना है। इस मशीन में अंगूठा का निशान लगाने पर ही परिवार के सदस्य को राशन मिलेगा। बायोमीट्रिक मशीन के बाद अंगूठे के निशान न मिलने की शिकायत लगातार आ रही हैं, जिसके बाद लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा।
फैक्ट फाइल
जिले में कुल 2 लाख 28 हजार 930 राशन कार्ड
अंत्योदय के 17410 राशनकार्ड
सेंट्रल बीपीएल के 43549 राशन कार्ड
स्टेट बीपीएल के 17940 राशन कार्ड