{"_id":"57ab74394f1c1b7102ee49bf","slug":"indra-gurjer-jail-remand-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्र गुर्जर रिमांड खत्म होने पर भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंद्र गुर्जर रिमांड खत्म होने पर भेजा जेल
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने आढ़ती सुनील बजाज के किडनैप और उससे फिरौती वसूलने के आरोपी ढाणी श्यामलाल के इंद्र गुर्जर को तीन दिन के रिमांड के बाद बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसके साथ ही उसके गुर्गे ढाणी श्यामलाल के सुनील पंडित और सोनू उर्फ गंजा को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
सिटी थाना एसएचओ मंदीप सांगवान ने बताया कि रामायण रोड से इंद्र के दो साथियों को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों को बुधवार को अदालत में पेश किया और कलानौर क्षेत्र से सोनू की निशानदेही पर 20 हजार रुपये और सुनील की निशानदेही पर 10 हजार रुपये बरामद करने के लिए उनका तीन दिन का रिमांड मांगा। अदालत ने पुलिस की दलील सुनने के बाद उनका एक दिन का रिमांड मंजूर किया। नई सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी इंद्र से फिरौती के साढे़ नौ लाख रुपये पहले बरामद किए जा चुके हैं। उसने बताया था कि बाकी 50 हजार रुपये उसके तीन फरार गुर्गों के पास हैं। सुनील और सोनू ने अब पूछताछ में बताया कि उन दोनों के हिस्से में 30 हजार रुपये आए थे, वे उन्होंने कलानौर एरिया में छुपा रखे हैं और बाकी 20 हजार रुपये उनके चौथे फरार साथी के पास है।
पुलिस के अनुसार नई सब्जीमंडी के आढ़ती सुनील बजाज का पिछले मंगलवार को शांति नगर में स्कॉर्पियो सवार इंद्र गुर्जर और तीन अन्य युवकों ने गन प्वाइंट पर कार समेत अपहरण कर लिया था। बाद में आढ़ती को अपहरणकर्ताओं ने डेढ़ घंटे बाद 10 लाख रुपये की फिरौती वसूलकर छोड़ दिया था। उन्होंने धमकी दी थी कि 15 लाख रुपये 15 दिन में दे देना, वर्ना अंजाम भुगतने को तैयार रहना। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर इंद्र और तीन अन्यों के खिलाफ केस दर्ज किया था।