फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   In death case of village secretary, case of murder registered against Bahal police station in-charge, sarpanch

Hisar: ग्राम सचिव की मौत के मामले में बहल थाना प्रभारी, सरपंच और अन्य पर हत्या का केस दर्ज

Sun, 07 Jan 2024 11:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 07 Jan 2024 11:59 PM IST
सार

परिजनों का आरोप है कि पुलिस कर्मचारियों ने दूसरी मंजिल से धक्का दिया था। बेटे के कनाडा से आने पर शव का अंतिम संस्कार होगा, ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम हुआ है। 

विज्ञापन
In death case of village secretary, case of murder registered against Bahal police station in-charge, sarpanch
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के हिसार के आर्यनगर गांव निवासी ग्राम सचिव रामप्रसाद की मौत के मामले में पुलिस ने बहल थाना प्रभारी सुमित कुमार, सरपंच साधुराम और अन्य पर हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं, ड्यूटी मजिस्ट्रेट जेएमआईसी सुनील कुमार की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। सोमवार को रामप्रसाद के बेटे के कनाडा से आने पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। आजाद नगर थाना पुलिस ने मृतक के भाई शंकरलाल के बयान पर हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


बार-बार प्रताड़ित करने का आरोप
पुलिस को दिए गए बयान में आर्यनगर निवासी शंकरलाल ने बताया कि उसका भाई रामप्रसाद बहल पंचायत में ग्राम सचिव के पद पर कार्यरत था। ग्राम पंचायत का रिकॉर्ड न देने पर 3 सितंबर 2023 को बहल के राजकीय महिला विद्यालय में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री जेपी दलाल ने रामप्रसाद के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद बिना जांच के बीडीपीओ बहल ने 9 दिसंबर 2023 को रामप्रसाद को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन


आरोप है कि बहल थाना प्रभारी सुमित कुमार, जांच अधिकारी गंगाराम और अन्य भाई को बार-बार पुलिस थाने बुलाने लगे और उसे प्रताड़ित करने लगे। जबकि भाई द्वारा पंचायत के रिकॉर्ड की कॉपी दे दी थी। थाना प्रभारी कहता था कि ऐसी धारा लगाऊंगा कि सारी उम्र जेल में रहेगा और सीआईए को सौंप दूंगा। एफआईआर और अन्य कार्रवाई से बचना है तो 10 लाख रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद रुपये न देने पर 3 जनवरी को बहल थाना पुलिस ने भाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी। चार जनवरी शाम को 6 बजकर 40 मिनट पर बहल थाना पुलिस भाई को जबरन उठा कर ले गई। पांच जनवरी को बहल थाना पुलिस भाई को रिकॉर्ड रिकवरी करने की बात कह कर आर्यनगर लेकर आई। पुलिस उसे घर ले जाने के बजाय मेरे घर ले आई और उसे लेकर छत पर चले गए। इस दौरान भाई की छत से नीचे गिरने की आवाज सुनाई दी। जब छत की तरफ देखा तो तीनों पुलिस कर्मचारी खड़े थे।

निजी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए थे पुलिस कर्मचारी
शिकायत में शंकरलाल ने बताया कि उसके बाद तीनों पुलिस कर्मचारी गाड़ी में डालकर भाई को अस्पताल ले गए। हमें नहीं पता चला कि उसे कौन से अस्पताल में लेकर गए। बाद में पता चला कि भाई को निजी अस्पताल में मृत छोड़कर पुलिसकर्मी फरार हो गए। रविवार को भी काफी संख्या में ग्रामीण आजाद नगर थाना पहुंचे थे। एफआईआर दर्ज होने के बाद परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने पर राजी हुए।


हत्या का केस दर्ज किया
मृतक के भाई शंकरलाल की शिकायत पर बहल थाना प्रभारी सुमित, सरपंच साधुराम और अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। परिजनों ने सोमवार को शव का अंतिम संस्कार करने का आश्वासन दिया है। -राजेश कुमार मोहन, एएसपी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed