फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   HUDA clerk sent for four year imprisonment

रिश्वत लेने वाले हुडा के क्लर्क को चार साल कैद

Wed, 16 Dec 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Wed, 16 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
HUDA clerk sent for four year imprisonment

एडीजे विमल कुमार की कोर्ट ने रिश्वत मामले में हुडा के क्लर्क बालक गांव निवासी देवेंद्र को चार साल की कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी क्लर्क पर दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


जुर्माना न देने पर उसे अतिरिक्त सजा काटनी होगी। कोर्ट में चले अभियोग के अनुसार मामले की शिकायत खैरपुर निवासी किसान दर्शन सिंह ने  23 नवंबर 2014 को विजिलेंस में की थी।
विज्ञापन


किसान का आरोप था कि उसकी जमीन हुडा ने सेक्टर 19-20 बसाए जाने के लिए अधिग्रहीत की थी। जमीन अधिग्रहण के बदले उसे दो करोड़ रुपये की राशि मिल गई थी। लेकिन तीन लाख रुपये की राशि बकाया थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस धनराशि के चेक के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) में कार्यरत डीलिंग क्लर्क देवेंद्र सिंह द्वारा तीन हजार रुपये की मांग की जा रही थी।

आरोप है कि किसान को धमकी दी जा रही थी कि पैसे नहीं दिए तो वह गलत खाता नंबर डालकर चेक भेज देगा। किसान की शिकायत पर एसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस पर इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह ने कार्रवाई की। इसके लिए हिसार के नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया था। टीम ने कार्रवाई करते हुए विभाग के क्लर्क को उसके ऑफिस में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

12 लोगों की हुई गवाही
कोर्ट में सुनवाई के दौरान 12 गवाह पेश हुए। प्रकरण से संबंधित साक्ष्य पेश किए गए। बचाव पक्ष की ओर से भी कई तर्क दिए गए, लेकिन ठोस साक्ष्यों के आगे बचाव पक्ष के तर्क साबित नहीं हुए।


अदालत ने गवाहों के बयानों और साक्ष्यों का गहनता से परीक्षण करने के बाद आरोपित क्लर्क को रिश्वत लेने का दोषी करार देते हुए चार साल कैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed