{"_id":"56f6e1cd4f1c1b602ff15029","slug":"hisar-news-hindi-news-crime-attack-wife-burn-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर से पूरी गैस निकालने के बाद पत्नी को बोला खाना बनाकर दो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर से पूरी गैस निकालने के बाद पत्नी को बोला खाना बनाकर दो
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
दहेज की आग
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्य नगर स्थित शिव कॉलोनी में अपनी पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जलाने की नाकाम कोशिश करने वाले आरोपी श्यामसुंदर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूरे परिवार को जलाकर मारने की साजिश रची हुई थी। गैस सिलेंडर की पाइप निकालकर वह कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब सिलेंडर की सारी गैस निकल गई, तब उसने पत्नी को कहा कि भूख लगी है, खाना बनाकर लाओ। मगर गनीमत यह रही कि इस दौरान श्यामसुंदर के पिता को गैस की बदबू आ गई।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने शीशा तोड़कर निकाला बहार
पुलिस ने बताया कि जब ससुर को शक हुआ तो उसने बेटे की बहू को बता दिया। इस पर बहू ने खाना बनाने से इंकार कर दिया। इस दौरान श्यामसुंदर ने पत्नी और बच्चों को अंदर रोक दिया और खुद माचिस लेकर तिल्ली जलाने की कोशिश की। मगर इसी दौरान पड़ोसियों ने कमरे का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन