फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar News, Hindi News, Crime, Attack, Boxer, Jai Bhagwan, Police

ओलंपियन बॉक्सर जयभगवान पर गाड़ी चढ़ाकर कुचलने की कोशिश

Sun, 27 Mar 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Sun, 27 Mar 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hisar News, Hindi News, Crime, Attack, Boxer, Jai Bhagwan, Police
जय भ्‍ागवान - फोटो : Bureau

ट्रैफिक एसएचओ एवं ओलंपियन बॉक्सर जयभगवान पर हवाई अड्डे के सामने दिल्ली रोड पर शाम को एक स्कॉर्पियो चालक ने गाड़ी चढ़ाकर कुचलने की कोशिश की। गाड़ी में दो युवक सवार थे। घटना में इंस्पेक्टर जयभगवान व उनकी टीम के दो अन्य सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं। गाड़ी चढ़ाने का कारण इंस्पेक्टर ने चालान का बदला लेना बताया है। इंस्पेक्टर का आरोप है कि वारदात से दो घंटे पहले ही उसी गाड़ी का उन्होंने ओवर स्पीड का चालान किया था। जब वह दिल्ली की तरफ जा रही थी। वापस लौटते समय उन्होंने वारदात कर डाली। पुलिस ने इंस्पेक्टर के बयान पर बगला गांव के नरेंद्र मलिक व एक अन्य के खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर जयभगवान ने बताया कि दोपहर को उन्होंने एयरपोर्ट के सामने नाका लगाकर चालान काटने की प्रक्रिया शुरू की थी। ठीक 2 बजकर 57 मिनट पर दिल्ली की तरफ जा रही एक स्लेटी रंग की तेज गति से आ रही स्कॉर्पियों गाड़ी उन्होंने रुकवाई और उसका ओवर स्पीड का चालान काट दिया। आरोप है कि करीब दो घंटे बाद पांच बजे के आसपास दिल्ली की तरफ से वही स्कॉर्पियो तेजी से आई। चालक ने गाड़ी कुर्सी मेज लगाकर बैठे इंस्पेक्टर जयभगवान पर चढ़ाने की कोशिश की। इंस्पेक्टर ने गाड़ी पर हाथ रखकर तेजी से दूसरी तरफ छलांग लगा दी। गाड़ी मेज कुर्सियां तोड़ती हुई पेड़ से जा टकराई। हादसे में इंस्पेक्टर को हाथों पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


गाड़ी में सवार थे दो युवक, हाथापाई कर भागे
आरएसओ विनय सोनी ने बताया कि दोनों ने इंस्पेक्टर व उनकी टीम के साथ टक्कर मारने के बाद हाथापाई की और फिर गाड़ी व मोबाइल छोड़कर डीसीएम मिल के वन में भाग गए। टीम ने उनका पीछा भी किया मगर कांटेदार झाड़ियों में दोनों कहीं जाकर छिप गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी के पीछे पार्टी का स्टीकर
गाड़ी की नंबर प्लेट के साथ सत्तारूढ़ राजनीतिक दल का स्टीकर भी लगा हुआ है। पुलिस ने बताया कि गाड़ी का नंबर किसी प्रदीप कुमार के नाम से है।

मिलगेट चौकी इंचार्ज सतबीर सिंह ने बताया कि आईपीसी की धारा 307 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed