फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hisar hindi news, teste tube, hisar

एयर लाइन दिल्ली का अकाउंटेंट टेस्ट ट्यूब बेबी से चाहता था लड़का, डॉक्टर ने पुलिस को पकड़वाया

Sun, 26 Jun 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Sun, 26 Jun 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
hisar hindi news, teste tube, hisar
परीक्ष्‍ररण्‍ा - फोटो : buraeau
बेटे की इच्छा रखने वाले एक एयर लाइन दिल्ली के अकाउंटेंट को हिसार पुलिस ने पीएनडीटी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। बरवाला रोड स्थित नेशनल फर्टिलिटी सेंटर के संचालक डॉक्टर अनुराग बिश्नोई ने मामले की शिकायत दी है। हैरानी की बात है कि ये डॉक्टर से ही राय लेने के लिए आए थे। डॉ. ने अपना धर्म निभाते हुए मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डॉ. अनुराग बिश्नोई ने बताया कि दिल्ली के वसंत कुंज निवासी कृष्ण आर्यन अस्पताल में आए। उन्होंने 100 रुपये की पर्ची कटवाकर मिलने की इच्छा जाहिर की। उसने बताया कि उनकी दो लड़कियां पहले से हैं और अब वे मॉडर्न तकनीक पीजीडी (प्राइम प्लांटेशन जेनेटिक डायग्नोसिस) के तहत मेल बेबी चाहते हैं। उसने कहा कि वे किसी भी सूरत में लड़का ही चाहते हैं, चाहे इसके लिए उसे कितना भी पैसा खर्च करना पड़े। वे लड़की नहीं चाहते। डॉक्टर का कहना है कि उसे भी हैरानी हुई। उन्होंने चुपके से पुलिस को फोन कर दिया। तब तक उन्होंने दंपति को बातों में उलझाए रखा।
विज्ञापन


सेरोगेट मेल बेबी की जताई थी इच्छा
डॉ. अनुराग बिश्नोई ने बताया कि वह मेल बेबी भी सेरोगेसी से चाह रहा था। उसने इच्छा जाहिर की कि वह किराये की कोख से मेल बेबी चाहता है। उसकी पत्नी शारदा से उसे पहले ही दो बेटियां हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे मामलों में परामर्श भी करना गैर कानूनी 
 ये अपने आप में पहला मामला है, जब किसी डॉक्टर ने लड़के की ख्वाहिश जाहिर करने वाले अपने मरीज को पुलिस के हवाले किया है। बताया जा रहा है कि ऐसे मामलों में परामर्श भी करना गैर कानूनी है। इसी आधार पर डॉक्टर ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। डॉक्टर अनुराग बिश्नोई ने मामले की शिकायत दी थी।
- मंदीप सांगवान, एसएचओ सिटी हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed