फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar Hindi News, cirmeee, Hisar

पुलिस को खुली चुनौती, छह घंटे में लूट, फायरिंग और हत्या

Tue, 10 May 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Tue, 10 May 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Hisar Hindi News, cirmeee, Hisar
गोली - फोटो : Bureau
पुलिस सुरक्षा को चुनौती देते हुए जिले में सोमवार को बदमाशों ने लूट को अंजाम देकर और गोलियां चलाकर जमकर दहशत फैलाई। पहले चार स्थानों पर पिस्तौल के दम पर लूट और मारपीट की, वहीं हांसी के कुंभा गांव में सोमवार रात को शराब ठेकेदार थुराना निवासी राजेश की गोलियां मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा कि राजेश ठेके का काम निपटाकर घर जाने की तैयारी में था।
विज्ञापन


उसने गाड़ी स्टार्ट ही की थी। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इससे राजेश मौके पर ही गिर गया और बदमाश भाग गए। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर हेलमेट पहने हुए थे। बाद में घायल राजेश को एक वाहन में हिसार लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह होगा।
विज्ञापन



पुलिस का नहीं खौफ, आम जन दहशत में
जिले में लगातार हो रही लूट, चोरी और हत्या के बाद आम जन में पुलिस के खिलाफ जमकर रोष है, वहीं शहरवासी दहशत में हैं। पिछले कुछ अर्से में जिले में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है, जिसे नियंत्रण करने में पुलिस नाकाम रही है। पुलिस की नाकामी के चलते शहर के व्यापारियों ने एक दिन बाजार बंद भी रखा। पिछले कुछ दिन पहले बदमाशों ने स्वीटी और कारपेंटर का मर्डर कर दिया और विजय उर्फ चोटी को गोली मारकर घायल कर दिया था। वहीं पिछले 15 दिन में राजगुरु मार्केट के चार शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद पारिजात चौक की तीन दुकानों में चोरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस फाइनेंसर कांता शर्मा के हत्या के मुख्य आरोपी प्रवीण रोझला को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई। लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर लोग कई बार जाम और प्रदर्शन कर चुके हैं। इंडस्ट्रियल एरिया में खुर्दा विवाद को लेकर कुलदीप उर्फ ढिल्लू की भी ताबड़तोड गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कुछ आरोपी पकड़े हैं। मगर मुख्य आरोपी बिल्लू पकड़ से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed