फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Footprints of wild animal found in Sandol field

Hisar: अब संदोल के खेत में मिले जंगली जानवर के पैरों के निशान, तेंदुआ होने की मिल रही शिकायत, ग्रामीणों में भय

Fri, 02 Feb 2024 11:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 02 Feb 2024 11:51 PM IST
सार

ग्रामीणों में भय का माहौल है। तेंदुआ होने की शिकायत मिल रही है। वन्य प्राणी विभाग की टीम ने संदोल के अलावा नंगथला, लुवास का नया कैंप का क्षेत्र, किरमारा में सर्च ऑपरेशन चलाया।

विज्ञापन
Hisar: Footprints of wild animal found in Sandol field
संदोल के खेत में मिले किसी जीव के बड़े पैर के निशान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार में वन्य प्राणी विभाग के पास शुक्रवार को संदोल, नंगथला, किरमारा, लुवास का नया कैंपस का क्षेत्र और कैंट से तेंदुआ होने की शिकायतें मिलीं। इस पर टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान टीम को संदोल के खेत में किसी जानवर के बड़े पैरों के निशान मिले हैं।

विज्ञापन


इस पर आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। हालांकि उप वन्य जीव निरीक्षक दिनेश जांगड़ा ने बताया कि जरूरी नहीं है कि ये तेंदुए के ही पैराें के ही निशान हैं। अभी संदेह है। बिज्जू, गीदड़ या अन्य जीव के पैरों के निशान भी हो सकते हैं। फिर भी शिकायत मिलने पर हमारी टीम की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


उप वन्य जीव निरीक्षक दिनेश जांगड़ा ने बताया कि हमारे पास संदोल गांव से एक टीचर की शिकायत आई थी। इस पर हमारी टीम वहां गई और टीचर, ग्रामीण और एसएचओ से बातचीत की। इस पर टीम को टीचर ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह किरमारा से संदोल जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रास्ते में एक तेंदुआ को रोड क्रॉस करते हुए देखा। इस पर टीम ने आसपास व खेत में सर्च ऑपरेशन चलाया तो टीम को संदोल के खेत में किसी जानवर के बड़े पैरों के निशान मिले हैं। हिसार के अलावा सिरसा से भी वन्य प्राणी विभाग की टीम पहुंची हैं।

श्यामसुख के मंदिरों में हो रही अनाउंसमेंट
पिछले दो तीन दिन से किरमारा एरिया में तेंदुआ होने की आशंका बताई जा रही है। इस पर श्यामसुख के मंदिरों में अनाउंसमेंट के जरिए सूचना दी जा रही है कि किरमारा के आसपास तेंदुआ हो सकता है। ऐसे में सभी अपने घरों में रहे, बाहर न निकले। वहीं, तेंदुुआ होने की आशंका के चलते ग्रामीणों से लेकर बच्चों में डर का माहौल है।


शुक्रवार को कई जगह से हमें शिकायतें मिली थीं। हमारी टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। संदोल के खेत में किसी जानवर के बड़े पैरों के निशान मिले हैं। मगर अभी संदेह है। हिसार और सिरसा की टीम जांच में लगी हुई हैं। - दिनेश जांगड़ा, उप वन्य जीव निरीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed