{"_id":"637c695d0fee4a43ab1570e0","slug":"hisar-firing-on-zila-parishad-candidate-in-balsamand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar Panchayat Election: बालसमंद में देर रात जिप उम्मीवार पर फायरिंग, विपक्षी प्रत्याशी पर आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar Panchayat Election: बालसमंद में देर रात जिप उम्मीवार पर फायरिंग, विपक्षी प्रत्याशी पर आरोप
Tue, 22 Nov 2022 02:18 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 22 Nov 2022 02:18 PM IST
सार
सोमवार देर रात सदर थाना पहुंचे बालसमंद गांव निवासी भगत सिंह ने बताया कि वह वार्ड नंबर 10 से चुनाव लड़ रहे हैं। सोमवार रात को गावड़ गांव में पोलिंग एजेंट नियुक्त कर अपने साथियों के साथ गाड़ी में सवार होकर बालसमंद गांव आ रहा था।
विज्ञापन
हिसार में जिप उम्मीदवार की क्षतिग्रस्त गाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार में बालसमंद गांव में देर रात जिला परिषद के वार्ड नंबर 10 से प्रत्याशी भगत सिंह का अपहरण करने का प्रयास किया गया। उस पर फायरिंग भी गई और उसकी गाड़ी के चारों टायर पंचर कर दिए गए। प्रत्याशी ने प्रतिद्वंद्वी आशीष गोदारा पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सदर थाना पुलिस ने आरोपी प्रत्याशी आशीष गोदारा, बजीर और अन्य पर अपहरण, हत्या प्रयास आदि धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
सोमवार देर रात सदर थाना पहुंचे बालसमंद गांव निवासी भगत सिंह ने बताया कि वह वार्ड नंबर 10 से चुनाव लड़ रहे हैं। सोमवार रात को गावड़ गांव में पोलिंग एजेंट नियुक्त कर अपने साथियों के साथ गाड़ी में सवार होकर बालसमंद गांव आ रहा था। जब गांव के पास पहुंचे तो पीछे मेरे प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार आशीष गोदारा उर्फ कुकी, बजीर पोकरी खेड़ी और 15-20 अन्य व्यक्ति 7-8 गाड़ियों में सवार होकर आए और हमारे पीछे लग गए। दो गाड़ियां मेरी गाड़ी के आगे लगाकर मेरा अपहरण करने का प्रयास करने लगे। वे गाड़ी से कूद कर खेतों की तरफ भागने लगे तो आशीष गोदारा ने हम पर फायरिंग की। मैंने और मेरे साथी नवीन, सुरेश पिलानिया और अजय लौरा ने खेतों में छुप कर जान बचाई। इसके बाद पुलिस के पास फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और आशीष गोदारा को गिरफ्तार कर लिया, उसके बाकी साथी फरार हो गए। शिकायतकर्ता का कहना है कि आशीष गोदारा पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हत्या मामले में वह सजायाफ्ता है। सदर थाना पुलिस ने भगत सिंह की शिकायत पर आशीष गोदारा, बजीर और 15-20 अन्य पर हत्या प्रयास, अपहरण और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस ने आरोपी आशीष गोदारा को गिरफ्तार उस से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन