फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hisar: Firing case; Commandos deployed outside the showroom, traders gave 72 hours ultimatum

Hisar: फायरिंग मामला; शोरूम के बाहर कमांडो तैनात, व्यापारियों ने दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम

Tue, 25 Jun 2024 11:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 25 Jun 2024 11:18 PM IST
सार

ऑटो मार्केट स्थित महिंद्रा शोरूम पर गोलियां बरसाकर 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला सोमवार को सामने आया था। बदमाशों का अब तक सुराग नहीं लगा है। आखिरी लोकेशन आजादनगर के पास मिली है। पुलिस टीमें सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। 

विज्ञापन
Hisar: Firing case; Commandos deployed outside the showroom, traders gave 72 hours ultimatum
जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

हिसार में ऑटो मार्केट में स्थित महिंद्रा शोरूम पर दिनदहाड़े 35 से ज्यादा गोलियां बरसाकर मालिक से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले तीनों बदमाश अब तक पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने एहतियात के तौर पर महिंद्रा शोरूम के बाहर कमांडो दस्ता तैनात कर दिया है, वहीं मंगलवार को ऑटो मार्केट के व्यापारियों ने बैठक कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया। आरोपी नहीं पकड़े जाते हैं तो 28 जून को ऑटो मार्केट बंद रखने का फैसला किया।

विज्ञापन


उधर, पुलिस ने बदमाशों की तलाश में शहर के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इस दौरान उनकी आखिरी लोकेशन राजगढ़ रोड पर आजाद नगर के पास मिली। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि बदमाश राजस्थान की ओर फरार हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अपलोड कर कुख्यात बदमाश काला खैरमपुरिया ने वारदात को अंजाम देने की जिम्मेदारी ली है। पुलिस इसकी तस्दीक में जुटी है।
विज्ञापन


सोमवार को वारदात के बाद से पुलिस ने शहर के चारों तरफ नाकाबंदी कर दी और देर रात तक चौक-चौराहों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की गई। डीएसपी और पुलिस की पांच टीमें अब तक 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी हैं, जिसमें आरोपियों की आखिरी लोकेशन राजगढ़ रोड पर आजाद नगर के आसपास दिखाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रंगदारी के मामलों में शामिल रहे कुछ अपराधियों से भी पूछताछ की है। सीसीटीवी फुटेज में कैद बदमाशों की तस्वीर भिवानी, फतेहाबाद जिलों की पुलिस के पास भेजी है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।

6 कमांडो तैनात, पीसीआर करेगी गश्त
फायरिंग की घटना के बाद महिंद्रा शोरूम के बाहर स्पेशल वैपन एंड टेक्टिस यानी स्वैट दस्ता तैनात किया गया है। इस दस्ते में आधुनिक हथियारों से लैस 6 कमांडो हैं, जो शाेरूम के बाहर तैनात रहेंगे। पीसीआर की गश्त भी बढ़ा दी गई है।

आपराधिक घटनाओं पर अंकुश के लिए बुलाएंगे राज्यस्तरीय बैठक
मंगलवार को व्यापारियाें ने ऑटो मार्केट स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में बैठक कर पूरे घटनाक्रम पर मंथन किया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि 27 जून तक आरोपी नहीं पकड़े गए तो 28 जून को ऑटो मार्केट फेस 1, 2 व 3 पूर्ण रूप से को बंद कर विरोध जताएंगे। वहीं, आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जल्द ही व्यापार मंडल राज्यस्तरीय बैठक बुलाकर आगामी रणनीति तैयार करेगा। बैठक में ऑटो मार्केट स्पेयर पार्ट एसोसिएशन के प्रधान बंटी गोयल, ऑटो मार्केट विश्वकर्मा सभा के प्रधान प्रताप मिस्त्री, पूर्व चेयरमैन महावीर जांगड़ा,राजगुरु मार्केट आर्गेनाइजेशन के प्रधान अजय सैनी, व्यापार मंडल के शहरी युवा प्रधान मंगल ढालिया,सजग के प्रदेश अध्यक्ष सत्यपाल अग्रवाल, अग्रवाल संगठन के जिला प्रधान अनिल सिंगला, होलसेल पार्ट्स एसोसिएशन प्रधान अशोक शर्मा, धर्मशाला संगठन के सचिव हंसराज नारंग आदि मौजूद रहे।

खौफजदा रिसेप्शनिस्ट नहीं आई शोरूम
रंगदारी की पर्ची काउंटर पर फेंकने के बाद एक बदमाश ने रिसेप्शनिस्ट पूर्वी की ओर गोली चलाई थी। हालांकि गोली काउंटर पर लगी, लेकिन इस घटना के बाद बुरी तरह सहमी हुईं हैं। पूर्वी मंगलवार को ड्यूटी पर नहीं आई। तबीयत खराब होने के चलते उसने अवकाश लिया है। कुछ दूसरे कर्मचारी भी शोरूम नहीं आए। शोरूम के कर्मचारियों ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस जांच चल रही है। इस कारण शीशों को नहीं बदला गया है और न ही हमले में क्षतिग्रस्त गाड़ियों को मौके से हटाया है।

9 एमएम पिस्टल से चलीं गोलियों के खोल मिले
पुलिस जांच में सामने आया कि महिंद्रा शोरूम पर फायरिंग में 9 एमएम की पिस्टल का उपयोग किया गया। मौके से 9 एमएम पिस्टल से चली गोलियों के खोल बरामद हुए हैं। फिलहाल इन खोल को जांच के लिए भेज दिया गया है। प्राथमिक जांच के अनुसार सभी फायर पिस्टल से किए गए।

पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। - मोहित हांडा, पुलिस अधीक्षक, हिसार
 
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने घटनास्थल का किया दौरा
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने मंगलवार को शोरूम पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद कर्मियों से हालचाल जाना। उन्होंने मौके से ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से फोन पर बात कर इस घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी। एडीजीपी व एसपी को भी बदमाशों की धरपकड़ के लिए त्वरित कार्रवाई करने नो कहा। डीएसपी सत्यपाल यादव ने घटनास्थल पर कैबिनेट मंत्री को वारदात की पूरी जानकारी दी।


काला खैरमपुरिया की पोस्ट
पुलिस के अनुसार बदमाश काला खैरमपुरिया के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली गई है। यह पोस्ट सोमवार देर शाम अपलोड की गई। इसमें लिखा कि राम-राम भाइयां न। हिसार में आज महिंद्रा एजेंसी पर जो फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed