केयूके भूला पेपर भेजना, फोटोस्टेट करा एक घंटा देरी से शुरू कराया पेपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को केयूके से जुडे कॉलेजों में बीए फोर्थ सेेमेस्टर का अंग्रेजी री अपीयर का पेपर था। परीक्षा के लिए दोपहर अढाई बजे परीक्षा शुरू होनी थी। राजगढ रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय में परीक्षा के लिए पेपर का बंडल खोला गया तो इसमें महज 276 पेपर मिले। यहां 888 स्टूडेंटस परीक्षा देने पहुंचे थे। यहां 612 पेपर कम मिलने पर कॉलेज प्रशासन ने यूनिवर्सिटी में एग्जाम कंट्रोलर को फोन किया।
वहां से निर्देश मिले कि पेपर की फोटोकॉपी कराकर परीक्षा करा लें। निर्देश के बाद कॉलेज प्रबंधन ने पेपर की फोटोकॉपी कराना शुरू किया। करीब पौने घंटे में फोटोकॉपी कराने का काम पूरा किया जा सका। तय समय से करीब एक घंटा देरी साढे तीन बजे परीक्षा शुरू कराई जा सकी।
जाट कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र में भी अंग्रेजी के पेपर कम मिले। यहां बंडल में महज 20 पेपर ही मिले। यहां करीब 400 से अधिक स्टूडेंटस परीक्षा देने पहुंचे थे। कॉलेज प्रबंधन ने फोटोकॉपी के तरीके को अपनाते हुएपरीक्षा कराई।
पेपर लीक के मामले में अब तक न कराई एफआईआर न हुआ पेपर कैंसिल
27 अप्रैल को बीएससी का गणित का पेपर लीक हुआ था। पेपर लीक की जानकारी मिलने के बाद भी केयूके ने परीक्षा आयोजित कराई। यूनिवर्सिटी ने इस डीएन कॉलेज तथा हांसी कॉलेज के नोडल सेंटर को रद कर दिया। पेपर को कैंसिल करने के बारे में अब तक कोई फैसला नहीं आया। अब तक इस मामले में एफआईआर भी नहीं कराई गई है।
इनका कहना है
हां हमारे पास भी पेपर कम आये। महज बीस प्रश्न पत्र ही आये। बाद में फोटो स्टेट कराकर छात्रों को दिये गए।
- आईएस लाखलान, प्राचार्य जाट कॉलेज