मोबाइल पर गंदी फिल्म दिखा मासूम बेटी से रेप का प्रयास, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के अनुसार आरोपी ऑटो चालक है। वह अक्सर अकेला होने पर घर में 11 साल की अपनी मासूम बेटी को मोबाइल फोन में अश्लील फिल्म दिखाता था और फिर वह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगता। कुछ दिन पहले उसने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया। तब बच्ची सहम गई थी। उसकी मां काम पर जाती है। मां ने बच्ची सहमी हुई देखी तो उसे शक हुआ।
उसने जोर देकर पूछा तो वह फफक-फफक कर रो पड़ी और मां के सीने से जा लगी। बच्ची ने आपबीती बताई तो मां हैरान रह गई। वह एक अन्य महिला के साथ रविवार को महिला थाना में आई थी और शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी सरोज बाला ने बताया कि आरोपी को केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।