फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, crime, ANM arrest, Hisar

भ्रूण लिंग जांच कराने वाली एएनएम गिरफ्तार

Thu, 31 Mar 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार Updated Thu, 31 Mar 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
hindi story, crime, ANM arrest,  Hisar
अपराध - फोटो : Bureau
आईजी की विशेष टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिल कर बुधवार की देर शाम यहां काली देवी मंदिर चौक के नजदीक से भ्रूण लिंग जांच करवाने के आरोप में एक एएनएम को गिरफ्तार किया है। ये एएनएम जींद के सरकारी अस्पताल में कांट्रेक्ट पर नौकरी करती है। पुलिस ने इस अभियान के लिए एक नर्स को नकली ग्राहक के तौर पर तैयार किया था, जिससे एएनएम पिंकी ने 20 हजार रुपये लिए थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया, डॉ. टीपी शर्मा, ड्रग कंट्रोलर रमन श्योराण के साथ आईजी टीम के सब इंस्पेक्टर रणधीर सिंह, एएसआई रमेश कुमार महिला सिपाही मुकेश व नर्स अंजु के साथ भ्रूण लिंग जांच करवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन


टीम को सूचना मिली थी कि काली देवी मंदिर के पीछे रहने वाली एएनएम पिंकी मोटी रकम लेकर अल्ट्रासाउंड के जरिए भ्रूण लिंग जांच करवाती है। टीम ने एक नर्स को रोशनी देवी के फर्जी नाम से बतौर ग्राहक एएनएम से मिलवाया। बोगस मरीज बनी महिला को पिंकी ने कहा कि वह 20 हजार रुपये लेगी तथा होली के बाद उसके पेट में पल रहे बच्चे का लिंग बता देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोशनी ने पिंकी को 12 मार्च को 20 हजार रुपये थमा दिए। पिंकी ने उन्हें होली के बाद आने को कहा। साथ ही उसने यह भी कहा कि वह हांसी से बाहर अल्ट्रासाउंड करवाएगी। 27 मार्च को पिंकी ने कहा कि भ्रूण लिंग जांच के लिए 28 मार्च को अल्ट्रासाउंड के लिए कैथल आना होगा। उसने संपर्क करने के लिए एक मोबाइल नंबर भी दिया और कहा कि फोन पर कहना है कि उन्हें हांसी से ईश्वर ने भेजा है।

रोशनी के साथ उसके परिजन बन कर गए टीम के सदस्य ने जब बताए गए फोन पर संपर्क किया तो उसे करनाल पहुंचने के लिए कहा गया। करनाल जाने लगे तो रास्ते में एक अन्य नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि आपको डॉक्टर मोनू के पास ले जाया जाएगा। करनाल से पहले नहर के पास एक सफेद रंग की डिजायर कार मिलेगी। इसके बाद बताए गए ठिकाने पर कार आई तथा कार में सवार व्यक्ति ने खुद को रोशन बताया तथा उन्हें शामली रोड पर ले गया।

इस दौरान उन्हें बताया किया कि अल्ट्रासाउंड के लिए 40 किलोमीटर दूर यूपी क्षेत्र में ले जाया जाएगा। इस पर टीम के सदस्यों ने कहा कि उनका काम करनाल अथवा कैथल में करवा दो क्योंकि महिला के पेट में दर्द हो रहा है। टीम के साथ मरीज बनी सदस्य वापस लौट आई। 29 मार्च को फिर से एएनएम पिंकी से संपर्क स्थापित किया गया। इस पर पिंकी ने उन्हें बुधवार को हांसी में काली देवी मंदिर चौक पर आने को कहा। इन तमाम बातचीत को टीम ने रिकॉर्ड कर लिया तथा पुलिस को सौंप दिया।


बोगस ग्राहक को तय समय के मुताबिक भ्रूण लिंग जांच करवाने वाली दलाल पिंकी से मिलने के लिए भेजा गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस की मदद से पिंकी को काबू कर लिया गया। सिटी पुलिस ने पीसी एंड पीएनडीटी नोडल ऑफिसर डॉ. टीपी शर्मा की शिकायत पर पिंकी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed