फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   hindi story, 6 accused arrest, mugalsaray, Hisar

मुगलसराय में हिसार के छह अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार

Fri, 29 Apr 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार Updated Fri, 29 Apr 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
hindi story, 6 accused arrest, mugalsaray, Hisar
Arrest

मुगलसराय/ (चंदौली)। जीआरपी ने वीरवार तड़के अंतर राज्यीय गिरोह के छह बदमाशों को स्टेशन के आउटर से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक लाख 42 हजार रुपये, सोने-चांदी के गहने और अन्य सामान बरामद हुआ। सभी हिसार के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
जीआरपी थाना प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय टीम के साथ जांच कर रहे थे। वे पश्चिमी आउटर पर पहुंचे, तो वहां छह लोग संदिग्ध अवस्था में मिले। जीआरपी कर्मी उन्हें पकड़कर थाने ले आए और तलाशी ली तो उनके पास से एक लाख 42 हजार 850 रुपये, सोने-चांदी के आभूषण, पैनकार्ड, कैंटीन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत साढ़े 11 लाख का सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन


इनकी पहचान राजेंद्र, कुलदीप, विनोद, विजेंद्र, सतवीर और महिपाल निवासी हिसार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार वे शादी-विवाह के सीजन में दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, पंजाब, गुजरात,  बिहार, बंगाल, चेन्नई, जयपुर, उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों में ट्रेनों में घूम-घूमकर छीना-झपटी, चोरी करते हैं। शेषनाथ यादव, क्षेत्राधिकारी, रेलवे वाराणसी ने बताया कि राजेंद्र अपने गांव का सरपंच रह चुका है और जीआरपी  कानपुर, वाराणसी,  जौनपुर  और गाजियाबाद में पकड़ा भी जा चुका है। गुजरात के बड़ोदरा में एक बार बदमाश जीआरपी टीम पर फायरिंग कर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed