फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: Shopkeeper shot dead in public, had love marriage nine months ago

Haryana: दुकानदार की सरेआम गोलियां मारकर हत्या, नौ माह पहले की थी लव मैरिज

Thu, 17 Oct 2024 11:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार,बरवाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार,बरवाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 17 Oct 2024 11:06 PM IST
सार

हरियाणा के हिसार के गांव बुगाना में सुबह करीब सवा आठ बजे वारदात हुई है। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने दो घंटे हाईवे जाम किया है। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के 11 खोल बरामद किए हैं। 7 नामजदों सहित 9 पर केस दर्ज किए गए हैं। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
Haryana: Shopkeeper shot dead in public, had love marriage nine months ago
मृतक सोनू का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के हिसार के बरवाला क्षेत्र के गांव बुगाना में गुरुवार सुबह करीब सवा आठ बजे बाइक सवार युवकों ने दुकानदार सोनू उर्फ बम की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी। सोनू ने नौ माह पहले प्रेम विवाह किया था। वारदात के पीछे वास्तविक कारण क्या रहे इसके लिए पुलिस कई एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


उधर, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बहबलपुर गांव के पास नेशनल हाईवे 52 पर जाम लगा दिया। पुलिस के उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद हाईवे को खोला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं करवाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने 7 नामजदों सहित 9 के खिलाफ केस दर्ज किया है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एफएसएल टीम ने मौके से कारतूस के 11 खोल बरामद किए हैं। पूरी वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू उर्फ बम (30) पुत्र बलवान रोजाना की तरह जल्द सुबह ही अपनी किराना की दुकान खोलकर बैठा था। इसी दौरान एक बुलट समेत 3 बाइक पर आए युवकों ने सोनू पर फायरिंग शुरू कर दी। कई गोलियां लगने से सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। परिजन दुकान पर पहुंचे तो देखा कि सोनू का खून से लथपथ शव दुकान के बाहर पड़ा था।

देरी से पहुंची पुलिस, ग्रामीणों में फैला रोष
सूचना देने के करीब एक घंटे बाद बरवाला थाना प्रभारी राजकुमार, सीआईडी की टीम, सीआईए, एसटीएफ, एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। इससे परिजनों व ग्रामीणों में रोष फैल गया। परिजनों ने कहा जब तक आरोपियों को पकड़ नहीं लिया जाता शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे और न ही शव उठाने देंगे। इसके चलते दोपहर करीब दो बजे तक शव मौके पर ही पड़ा रहा।

जाम से हाईवे पर लग गईं वाहनों की कतारें
वारदात से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने करीब सवा 11 बजे नेशनल हाईवे 52 पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही एएसपी राजेश कुमार, डीएसपी गौरव शर्मा मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे। परिजनों व ग्रामीणों ने कहा जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती जाम नही खोलेंगे। डीएसपी ने आश्वासन दिया की सोनू की हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कई टीमें हमलावरों की गिरफ्तारी में लगा दी गईं हैं। दो युवकों को हिरासत में भी ले लिया है। इस पर लोगों ने हाईवे खोल दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने सोनू के बड़े भाई रोहताश के बयान पर सात नामजदों सहित नौ के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। रोहतास ने बताया कि सोनू अपनी दुकान में था। वह गांव के सरकारी स्कूल के पास था। सवा आठ बजे गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। वह दौड़कर दुकान पर पहुंचा तो देखा कि मैडकु पुत्र प्रहलाद, माट पुत्र प्रहलाद, अमित निवासी ढंढेरी, माट का साला, अजय पुत्र राजकुमार नैन, लविश उर्फ मैंडिस पुत्र सुधीर नैन, राकेश पुत्र बल्लु ठाकर व समैण निवासी दो अन्य वहां मौजूद थे। माट और उसका साला, अजय व राकेश हाथ में पिस्तौल लिए हुए थे। ये अलग-अलग दिशा से सोनू पर गोलियां चला रहे थे।

पुलिस कई एंगल से जांच में जुटी
सोनू की हत्या की अभी वास्तविक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। पता चला है कि सोनू के मकान के आगे कुछ दिन पहले एक युवक के साले ने पटाखे बजाए थे, इस पर दोनों में कहासुनी हुई थी। वहीं, मार्च अप्रैल में ग्राम पंचायत की जमीन की बोली के लिए भी सोनू की बहसबाजी हुई थी। इन दोनों के अलावा प्रेम विवाह के एंगल पर भी जांच की जा रही है।


सोनू का खेतों में मकान है। करीब 15 दिन पहले वहां गांव के ही एक युवक के साले ने पटाखे बजा दिए थे। सोनू ने उसे समझाना चाहा, लेकिन वह नहीं माना। आशंका है कि इसी मामले में उसकी हत्या कर दी गई हो। सोनू ने इसी साल जनवरी में लव मैरिज की थी। -रोहतास, मृतक सोनू का भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed