फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana Police arrested drug smuggler from Naxal affected area of Odisha

हरियाणा: ओडिशा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से विरोध के बीच नशा तस्कर को पकड़कर लाई हिसार पुलिस

Tue, 28 Jun 2022 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 28 Jun 2022 10:57 PM IST
सार

हिसार से 10 लोगों का गिरोह ओडिशा से गांजा लेकर आया था। गिरोह में महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को साढ़े 52 किलो नशीले पदार्थ के लिए 19 जून को पकड़ा था।

विज्ञापन
Haryana Police arrested drug smuggler from Naxal affected area of Odisha
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ओडिशा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र रायगढ़ा जिले से स्थानीय लोगों के विरोध के बीच हरियाणा के हिसार जिले की पुलिस नशा तस्करी के एक मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार करके लाई है। आरोपी रायगढ़ा जिले के गांव कुटुकू निवासी उदयखुरा है। आरोपी उदयखुरा से ही नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार काबरेल गांव के धर्मपाल और गोपीराम एक क्विंटल गांजा लेकर आए थे। पुलिस ने आरोपी उदयखुरा और धर्मपाल को अदालत में पेश किया, जहां से धर्मपाल को जेल और उदयखुरा को एक दिन के रिमांड पर लिया है। इससे पहले गोपीराम को पुलिस जेल भेज चुकी है।  

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने बताया कि पुलिस की नशा निरोधक टीम ने गुंजार के पास से 19 जून को काबरेल निवासी धर्मपाल और गोपीराम को ओडिशा से लाए एक क्विंटल गांजा में से 52 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी धर्मपाल की निशानदेही पर एसआई रघुबीर सिंह, एएसआई शक्ति सिंह, एचसी राकेश, ईएचसी कुलदीप और सिपाही गुलाब सिंह ओडिशा के जिला रायगढ़ा के थाना मुनिगड़ा पहुंचे। 23 जून की सुबह मुनिगड़ा की थाना प्रभारी सुज्ञानी देवी की टीम के साथ संयुक्त रूप से कुटुकू क्षेत्र में छापामार कर नशा तस्कर उदयखुरा को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


लोगों ने थाने में आकर हिसार पुलिस का किया विरोध 
स्थानीय लोगों को जब इस बात का पता चला कि राज्य से बाहर की पुलिस एक युवक को पकड़ कर ले गई है, तो काफी तादात में लोग मुनिगाड़ा थाने में एकत्रित हुए और हिसार पुलिस का विरोध किया। एएसपी पूूजा वशिष्ठ ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने समझदारी दिखाते हुए विरोध कर रहे लोगों को समझाया कि पुलिस नशा तस्करी के एक मामले में आरोपी को लेकर जा रही है। ओडिशा पुलिस के सहयोग से आरोपी को लेकर यहां पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10 नक्सली एरिया में से एक है रायगढ़ा
एएसपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि ओडिशा के 10 नक्सली क्षेत्र में से एक जिला रायगढ़ा है, जो नक्सली प्रभावित क्षेत्र है। यहां के एरिया में गांजा प्राकृतिक रूप से उगता है। यहां के काफी लोग गांजा की तस्करी करते हैं। उदयखुरा भी गांजा की तस्करी करने में शामिल है। आरोपी धर्मपाल और अन्य उदयखुरा से गांजा लेकर आए थे।

आरोपी ट्रेन से ही लाते थे नशीला पदार्थ 
पुलिस की जांच में सामने आया है कि ओडिशा जाने वाले गिरोह में दस सदस्य थे, जिसमें महिलाएं भी शामिल थी। गिरोह के गुर्गे ट्रेन के जरिये ओडिशा जाते थे। वहां से गांजा खरीदते और ट्रेन से ही वापस आते। आरोपी धर्मपाल अपने गिरोह के साथ वहां से एक क्विंटल गांजा लेकर आया था। पुलिस ने 19 जून को काबरेल निवासी धर्मपाल और गोपीराम को गुंजार नहर के पास से पकड़ा था। इनके पास से 52 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। एएसपी पूजा का कहना है कि गिरोह के बाकी सदस्यों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed