फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Haryana: BJP leader accused of molesting a female cricket player in a moving bus, arrested

Haryana: भाजपा नेता पर चलती बस में महिला क्रिकेट खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ का आरोप, किया गिरफ्तार

Sat, 12 Oct 2024 09:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 12 Oct 2024 09:00 PM IST
सार

खिलाड़ी अंडर 19 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद वापस लौट रही थी। खिलाड़ी ने बस में हंगामा कर दिया। बस स्टैंड पर आकर पुलिस को बुलाकर आरोपी को पकड़वाया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Haryana: BJP leader accused of molesting a female cricket player in a moving bus, arrested
woman crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार में रोडवेज बस में सवार अंडर 19 क्रिकेट टीम की महिला खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने भाजपा के पूर्व शहरी मंडल अध्यक्ष भीमसेन को गिरफ्तार किया है। घटना शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे की है। पीड़िता यमुनानगर में प्रतियोगिता में शामिल होकर लौट रही थी।

विज्ञापन


आरोपी ने चलती बस में इस कृत्य को अंजाम दिया। खिलाड़ियों ने पहले बस में हंगामा किया और जब बस हिसार बस स्टैंड पर पहुंची तो वहां भी शोर शराब कर पुलिस को बुलाकर आरोपी को पकड़वा दिया। शहर थाना पुलिस ने आरोपी पर पाॅस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता की मेडिकल जांच भी करवाई है।
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने बताया कि वह 11 वीं कक्षा में पढ़ती हैं और क्रिकेट खेलती हैं। 8 अक्तूबर को यमुनानगर में अंडर 19 राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गईं थीं। शुक्रवार को मैच खत्म होने के बाद हिसार आने के लिए अन्य खिलाड़ियों के साथ शाम 5 बजे हरियाणा रोडवेज की बस में सवार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि जब बस सूरेवाला चौक के पास पहुंची तो एक व्यक्ति बस में सवार हुआ। पहले वह एक महिला के पास बैठ गया। बस बरवाला के पास पहुंची तो वह उसकी सीट पर आकर बैठ गया और कहा कि वह भाजपा का प्रधान है। अपनी पहुंच का हवाला देकर किसी भी तरह का काम बताने के लिए कहा। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने कॉल करने के लिए उसका मोबाइल लिया और अपने नंबर पर कॉल की। जब बस तलवंडी राणा के पास पहुंची तो उसने छेड़छाड़ की और आपत्तिजनक शब्द कहे।

बस में हंगामा किया
छेड़छाड़ करने पर पीड़िता ने बस में हंगामा किया। अन्य खिलाड़ियों ने भी उसका साथ दिया और सवारियां भी उनका साथ देने के लिए खड़ी हो गईं। लोगों ने आरोपी की बस में धुनाई की। इसके बाद जब बस हिसार बस स्टैंड पहुंची तो यहां भी खिलाड़ियों ने हंगामा कर पुलिस को मौके पर ही बुलवा लिया। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। इस दौरान उसके परिजन भी पहुंच गए थे।

पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पाॅस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान भीमसेन के रूप में हुई है। हर पहलु से मामले की जांच की जा रही है। - कुलदीप, शहर थाना प्रभारी, हिसार


भीमसेन पूर्व में शहरी मंडल उपाध्यक्ष था। अब नहीं है। महिला खिलाड़ी के साथ छेड़छाड़ की जानकारी लेकर उसके खिलाफ पार्टी स्तर पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - विकास जैन, भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed