फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   group of farmers left for Delhi in support of players from Hisar

Hisar: खिलाड़ियों के समर्थन में किसानों का जत्था दिल्ली रवाना, 15 मई को हिसार में लगाएंगे धरना

Fri, 12 May 2023 10:41 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 12 May 2023 10:41 AM IST
सार

हिसार लघु सचिवालय पर 15 मई को धरना दिया जाएगा। महिला खिलाड़ियों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा हिसार ने किसान-मजदूरों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की है ताकि यौन शोषण के आरोपी सांसद बृज भूषण की तुरंत गिरफ्तारी हो। दिल्ली में पुलिस जहां पर भी रोकेगी, उसके बाद वे मेट्रो से जंतर- मंतर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
group of farmers left for Delhi in support of players from Hisar
पहलवानों के समर्थन में किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार से किसानों का जत्था शुक्रवार को सुबह पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गया। पूरे हिसार के किसान रामायण टोल और हांसी बाइपास पर इकट्ठा हुए। इसके बाद करीब 50 गाड़ियों और एक बस में किसानों का काफिला दिल्ली के लिए रवाना हो गया। किसान नेता हर्षदीप सिंह , दशरथ मलिक व कैलाश ने बताया कि पिछले सोमवार को हिसार के किसानों ने शुक्रवार को दिल्ली जाने का फैसला लिया था।

विज्ञापन


15 मई को किसानों का हिसार में प्रदर्शन
हिसार लघु सचिवालय पर 15 मई को धरना दिया जाएगा। महिला खिलाड़ियों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा हिसार ने किसान-मजदूरों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की है ताकि यौन शोषण के आरोपी सांसद बृज भूषण की तुरंत गिरफ्तारी हो। दिल्ली में पुलिस जहां पर भी रोकेगी, उसके बाद वे मेट्रो से जंतर- मंतर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


सरकार का अंत का समय- किसान
संयुक्त किसान मोर्चा हिसार के नेताओं ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा बीते दिनों दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्राओं को घसीटने जैसी घटना तानाशाही का प्रमाण है। महिला खिलाड़ियों के साथ ऐसी ज्यादती किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा सरकार महिला खिलाड़ियों को अकेला समझ कर तानाशाही दिखाने की कोशिश न करे, किसान-मजदूरों की पूरी ताकत महिला खिलाड़ियों के साथ है। किसान नेताओं ने कहा कि जब सरकार का अंत का समय आता है तो वह तानाशाही पर उतारू हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed