फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Gang of cheaters from Win Money app is spread all over the country

करोड़ों की ठगी का मामला: पूरे देश में फैला हुआ है विन मनी एप से ठगी करने वालों का गिरोह, खंगाले जा रहे बैंक खाते

Mon, 27 Jun 2022 01:49 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 01:49 AM IST
सार

मामले में पुलिस कड़ियों को जोड़ने में लगी है। बैंक खाते खंगाले जा रहे हैं। विन मनी एप में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
Gang of cheaters from Win Money app is spread all over the country
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विन मनी कंपनी में एप के जरिये निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले का खुलासा होने के बाद हिसार पुलिस आरोपियों के बताए गए बैंक खातों को खंगाल रही है। इस मामले में पुलिस कड़ियों को जोड़ने में लगी है। पुलिस को कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं जो मामले से जुड़े हैं। जांच में सामने आ रहा है विन मनी एप के जरिए ठगी करने वालों का गिरोह पूरे देश में फैला हुआ है। इस मामले में आयकर विभाग समेत कई एजेंसियां भी जांच में जुटी हैं।

विज्ञापन


बता दें कि पटेल नगर निवासी चंद्रशेखर ने 17 मई को सिविल लाइन थाना में केस दर्ज करवाया था। पुलिस को दी शिकायत में चंद्रशेखर ने कहा था कि एक दिन उसके पास टेलीग्राम के से एक कॉल आई और बात करने वाले ने अपना नाम ऐना बताया था। ऐना कहा कि हमारी एक कंपनी विन मनी है और इसी नाम से हमारी एप है, जो एक एंड्रायड लिंक चेन एप्लीकेशन है। यह भारत सरकार मंजूर है।
विज्ञापन


इस एप से आपके शहर के अनगिनत लोग हमारी कंपनी की चिटफंट स्कीम से जुड़े हुए हैं। चंद्रशेखर ने एप डाउनलोड किया, जिसका पासवर्ड विन मनी कंपनी की ओर से दिया गया था। चंद्रशेखर ने बताया कि उसने करीब 12-15 लाख रुपये कंपनी में जमा कराए। जिसका समय-समय पर कमीशन मिलता रहा। कुछ दिनों बाद मेरे खातों में राशि आनी बंद हो गई। टेलीग्राम के जरिए जब कंपनी से संपर्क किया तो ऐना ने कहा कि मेरी आईडी व खाता ब्लॉक कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई राज्यों में जा चुकी सीआईए 
मामला उजागर होने और उसमें गिरफ्तारियां होने के बाद कड़ियों को जोड़ने के लिए सीआईए टीम अभी तक हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्यों में जा चुकी है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे पुलिस की टीम अब अन्य राज्यों की तरफ रूख कर रही है। अभी तक की जांच में ये तो स्पष्ट हो चुका है कि विन मनी एप के जरिये करोड़ों रुपये की ठगी करने वालों का गिरोह पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फैला हुआ है। 300 करोड़ के लेनदेन का खुलासा होने के बाद आरोपियों के बैंक खातों की जांच आरंभ कर दी है। आयकर विभाग के बाद  प्रवर्तन निदेशालय भी इस मामले में अपनी जांच शुरू कर सकता है। 

ये हो चुके हैं गिरफ्तार 
विन मनी एप जरिए से चिटफंड स्कीम के तहत रुपये हड़पने के मामले में सीआईए टीम गुजरात के सुरेंद्रा नगर निवासी सचिन गुड़ालिया, अहमदाबाद निवासी पिंटू राजपूत, राजस्थान के जयपुर निवासी आकाश शर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। 

ऐसे करते है ठगी
ठगी करने वाले टेलीग्राम, फेसबुक, वेबसाइट सहित कई एप के माध्यम से लोगों से संपर्क करके लोगों को लिंक भेजते हैं। पहले कुछ समय तक लोगों को पैसा दिया जाता है। जब उसके खाते में अच्छी रकम जमा हो जाए तो उसके वर्चअुल खाते को ब्लॉक कर देते हैं, जिससे वह पैसे को अपने बैंक खाते में ट्रांसफर नहीं कर पाता। पुलिस की जांच में पता लगा है कि इस गिरोह में राजस्थान, गुजरात, आंध्रप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार राज्य के लोग शामिल हैं।

विन मनी एप के माध्यम से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उनके द्वारा बताए गए खातों की जांच की जा रही है। - प्रहलाद सिंह, सीआईए इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed