सोनाली फोगाट हत्याकांड: हिसार पहुंची गोवा पुलिस की टीम, फार्म हाउस में जांच की, परिवार CBI जांच पर अड़ा
सोनाली के भाई रिंकू ने शिकायत में जो आरोप लगाए हैं उनकी जांच की जाएगी। अभी तक की जांच में सामने आया है कि सुधीर और सुखविंद्र ने जबरन सोनाली फोगाट को ड्रग्स पिलाई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस की एक टीम बुधवार को हिसार के थाना सदर पहुंची। टीम यहां हत्याकांड से जुड़े साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है। गोवा पुलिस की टीम सोनाली फोगाट के फर्म हाउस पर भी गई। गोवा पुलिस के एक जवान ने कहा कि हम यहां जांच के लिए आए हैं। हम जांच के अनुसार स्थानों का दौरा करेंगे।
Sonali Phogat murder case | We have come here for the probe. We will visit places as per the investigation: Goa police personnel after arriving in Hisar, Haryana pic.twitter.com/7OVvrvQSe7
— ANI (@ANI) August 31, 2022विज्ञापन
उधर, गोवा पुलिस आरोपी सुधीर सांगवान, सुखविंद्र, होटल मालिक एडविन, ड्रग्स तस्कर दत्ता प्रसाद और रमाकांत से पूछताछ कर रही है। गोवा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पांचों आरोपियों से पूछताछ जारी है। गोवा पुलिस की तीन टीमें मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सोनाली के भाई रिंकू ने शिकायत में जो आरोप लगाए हैं उनकी जांच की जाएगी। अभी तक की जांच में सामने आया है कि सुधीर और सुखविंद्र ने जबरन सोनाली फोगाट को ड्रग्स पिलाई थी।
हिसार के बाद गुरुग्राम जाएगी गोवा पुलिस
हिसार के एसएचओ मनदीप चहल ने बताया कि गोवा पुलिस और हरियाणा पुलिस उनके (सोनाली फोगाट) फार्म हाउस पर जाएंगी फिर हिसार के संत नगर स्थित सोनाली फोगाट के आवास पर जाएंगी। इसके बाद गोवा पुलिस गुरुग्राम भी जाएगी। हमने शिवम नाम के शख्स को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
सोनाली के घर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
सोनाली फोगाट के आवास पर परिवार को सांत्वना देने बुधवार को हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, हिसार के जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र, सिरसा के जिला अध्यक्ष आदित्य चौटाला पहुंचे। परिवार ने प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के सामने फिर सीबीआई जांच की मांग रखी। परिवार का कहना है कि गोवा पुलिस जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रही है।
Sonali Phogat murder case | Goa police & Haryana police will go to her (Sonali Phogat) farmhouse, then will go to the residence of Sonali Phogat in Sant Nagar in Hisar. Goa police will also go to Gurugram after this: Mandeep Chahal, SHO, Hisar
— ANI (@ANI) August 31, 2022
हिसार पहुंची गोवा पुलिस की टीम।
सात दिन का बता दो दिन के लिए किया था रिजॉर्ट बुक
सोनाली की बेटी यशोधरा ने बताया कि गोवा जाने से पहले मुझे सुधीर ने बताया था कि सात दिन के लिए गोवा जा रहे हैं लेकिन अब हमें पता चल रहा है कि सुधीर सांगवान ने वहां पर दो दिन के लिए रिजॉर्ट बुक किया था।
अगर, वहां पर दो दिन के लिए रिजॉर्ट बुक किया था तो मुझे सात दिन के लिए क्यों बताया। सुधीर सांगवान ने साजिश के तहत मेरी मां की हत्या की है। आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।
सीएम से दोबारा मिलने की तैयारी में सोनाली का परिवार
परिवार को सीबीआई जांच से कम कुछ मंजूर नहीं है। सोनाली की बेटी यशोधरा, बहन, जीजा और भाई जल्दी दोबारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने की तैयारी में है। एक-दो दिन में उनकी चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मुलाकात हो सकती है। परिवार मामले की जांच को लेकर बार-बार बदल रहे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के बयानों को देखते हुए मनोहर लाल से मिलेगा।
परिवार गोवा पुलिस से नहीं, सीबीआई से ही मामले की जांच चाहता है ताकि हत्या की साजिश में शमिल अन्य लोगों के नाम से भी पर्दा उठा। गोवा सरकार मामले में अब तक हुई जांच की गोपनीय रिपोर्ट हरियाणा के मुख्यमंत्री और डीजीपी को भेज चुकी है। रिपोर्ट में अब तक हुई जांच, गिरफ्तारियों इत्यादि के बारे में बताया गया है। सोनाली का परिवार इस बात से खफा है कि गोवा के मुख्यमंत्री सावंत ने पुलिस जांच पर संतुष्टि जताई है।
सोनाली हत्याकांड की जांच रिपोर्ट हरियाणा सरकार को सौंपी गई: सावंत
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि हत्याकांड मामले में अब तक हुई जांच की रिपोर्ट हरियाणा सरकार को सौंप दी गई है। सोनाली फोगाट की कथित हत्या की जांच से जुड़ी एक गोपनीय रिपोर्ट हरियाणा के मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को सौंपी है। गौरतलब है कि सोनाली फोगाट की गोवा में बीते दिनों रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी। पहले पुलिस ने हार्ट अटैक से मौत का केस दर्ज किया था लेकिन बाद में परिवार की मांग पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। अब तक इस मामले में पांच लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।