फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Female insurance agent raped in Hisar of Haryana

हिसार: बीमा पॉलिसी कराने के नाम पर महिला एजेंट से दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने का भी आरोप

Sat, 29 Jan 2022 11:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 29 Jan 2022 11:27 PM IST
सार

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर ली है। आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करके उसका शोषण करता रहा। जब इस बात का पता उसके पति को चला तो उसने उसे घर से निकाल दिया। 

विज्ञापन
Female insurance agent raped in Hisar of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिसार जिले की एक महिला बीमा एजेंट से नाते में देवर लगने वाले युवक ने दुष्कर्म किया है। आरोपी महिला को करीबन चार साल पहले एक होटल में लेकर गया था। वहां पर नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने इस मामले में 27 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर 25 वर्षीय नारनौंद तहसील के एक गांव निवासी संजय के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वह एक बीमा कंपनी में काम करती है। संजय उसका रिश्तेदारी में देवर लगता है। संजय ने उससे कहा कि वह अपनी मां का बीमा करवाना चाहता है। इसके बाद वह उसको बाइक पर हिसार ले गया। हिसार में जाने के बाद कुछ देर आराम करने की बोलकर संजय उसे एक होटल में ले गया।
विज्ञापन


यहां उसने कुछ नशीला पदार्थ उसे पिला दिया। पीड़िता के अनुसार संजय ने बेहोशी की हालत में उसके साथ गलत काम किया और उसकी वीडियो व फोटो खींच ली। आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल करके उसका शोषण करता रहा। जब इस बात का पता उसके पति को चला तो उसने उसे घर से निकाल दिया। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता महिला की शिकायत पर केस कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed