फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   father rushed to scene of his daughter's kidnapping In Hansi tried to stop suspicious car, and crushed

Hisar:बेटी के अपहरण की सूचना पर दौड़े पिता, संदिग्ध कार को रुकवाने की कोशिश, चालक ने कुचला; उपचार के दौरान मौत

Sun, 09 Nov 2025 08:16 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 09 Nov 2025 08:16 AM IST
सार

आरोप है कि चालक ने कार नहीं रोकी और सीधे सुरेश को टक्कर मार दी। इससे उनके कूल्हे व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें लगी। गंभीर हालत में उन्हें नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से हिसार रेफर कर दिया। लेकिन परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए।

विज्ञापन
father rushed to scene of his daughter's kidnapping In Hansi tried to stop suspicious car, and crushed
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हांसी के गांव सैनीपुरा में शनिवार दोपहर करीब दो बजे बेटी के अपहरण की सूचना पर उसे ढूंढ़ने निकले पिता ने संदिग्ध कार को रुकवाने की कोशिश की तो चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें हिसार के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद पुलिस को जानकारी मिली की मृतक की बेटी ने हिसार में प्रेम विवाह कर लिया है। कार चालक ने भी पुलिस को शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है। देर रात तक इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से केस दर्ज नहीं किया गया था।

विज्ञापन


सिसाय पुल पुलिस चौकी प्रभारी रविकांत ने बताया कि मृतक की पहचान सैनीपुरा निवासी सुरेश के रूप में हुई है। उनके दामाद संदीप ने बताया कि उनकी साली का दोपहर करीब 12 बजे अपहरण होने की जानकारी मिली थी। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस मौके पर भी पहुंची। करीब दो बजे सुरेश को सूचना मिली की उनकी बेटी को जो व्यक्ति अपहरण कर ले गए थे, वे सफेद रंग की कार में हैं। इस पर सुरेश व परिवार के सदस्य रोड पर पहुंचे। इसी दौरान तेज गति से आती सफेद कार दिखी। सुरेश ने शक के आधार पर उसे रुकवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


आरोप है कि चालक ने कार नहीं रोकी और सीधे सुरेश को टक्कर मार दी। इससे उनके कूल्हे व शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें लगी। गंभीर हालत में उन्हें नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से हिसार रेफर कर दिया। लेकिन परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए। आरोप है कि वहां शाम करीब पांच बजे चिकित्सक आए। तब तक सुरेश की तबीयत और बिगड़ गई। परिजन उन्हें हिसार से अन्यत्र ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीमों ने भी ढूंढा
चौकी प्रभारी ने बताया कि अपहरण की सूचना के बाद सुरेश की बेटी को ढूंढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान उससे संपर्क हुआ तो पता लगा कि हिसार में किसी युवक से विवाह कर लिया है। इससे संबंधित प्रमाण पत्र भी पुलिस के सामने पेश किए। हालांकि परिजनों का कहना है उन्हें पुलिस की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं जिस कार चालक ने सुरेश को टक्कर मारी थी, उसने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि हादसे के समय उसकी कार का शीशा तोड़ा गया। चौकी प्रभारी रविकांत ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या सुरेश की सड़क हादसे में मौत हुई है। परिजनों के बयान के आधार पर ही आगामी कार्रवाई करेंगे। लड़की का पता लग गया है, उसने प्रेम विवाह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed