{"_id":"633f09f9d0ff73589173aec8","slug":"farmer-leader-and-mistry-arrested-for-hurting-religious-sentiments-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में किसान नेता और मिस्त्री गिरफ्तार, यह है मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के आरोप में किसान नेता और मिस्त्री गिरफ्तार, यह है मामला
Thu, 06 Oct 2022 10:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 06 Oct 2022 10:32 PM IST
सार
पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ किसान नेताओं व ऑटो मार्केट कमेटी के सदस्यों ने एतराज जताते हुए एसपी से मुलाकात की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार जिले के हांसी शहर में विजयदशमी पर्व पर बुधवार को दहन से पहले रावण के पुतले को गिराकर आग लगाने के प्रयास के मामले में हांसी पुलिस ने किसान नेता दशरथ मलिक व अनिल मिस्त्री को गिरफ्तार किया। दोनों पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। इस मामले में पुलिस ने आदर्श रामायण मंच की शिकायत पर 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
नई ऑटो मार्केट में बुधवार को दशहरा महोत्सव का कार्यक्रम रखा गया था। रावण दहन से पूर्व कुछ शरारती तत्वों ने रावण के पुतले की रस्सी खोलकर नीचे गिरा दिया और उसको जलाने की कोशिश भी की गई। आदर्श रामायण मंच के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत देकर केस दर्ज करने की मांग की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आठ से 10 अज्ञात लोगों पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की धारा में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर किसान नेता दशरथ मलिक व ऑटो मार्केट के मिस्त्री अनिल को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया। जैसे ही इनके गिरफ्तारी की सूचना किसान नेताओं व ऑटो मार्केट के दुकानदारों को मिली तो दुकानें बंद करके शहर थाना पहुंचे और प्रभारी कृष्ण कुमार से मुलाकात की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Adampur By-election: कार्यकर्ताओं से पूछकर प्रत्याशी घोषित करेगी इनेलो, बसपा का चुनाव लड़ने से इनकार
इसके बाद ऑटो मार्केट के दुकानदार व रामायण टोल प्लाजा के प्रधान रणबीर सिंह मलिक अन्य लोगों के साथ एसपी नितिका गहलोत से मुलाकात करने पहुंचे। इस बीच दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
आज लेंगे सख्त फैसला
जिला किसान यूनियन के अध्यक्ष कुलदीप खरड़ ने कहा कि किसान नेता दशरथ मलिक व अन्य जिन लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं के मामला दर्ज किया गए हैं, उसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। यह सभी राजनीति के शिकार हैं इसको लेकर शुक्रवार को सुबह 11 बजे ऑटो मार्केट में बैठक कर सख्त फैसला लिया जाएगा।
सीएम ने भी ली चुटकी
रावण दहन के कार्यक्रम में विधायक विनोद भयाना को मुख्य अतिथि बनाया गया था। भाजपा नेता जगदीश भाटिया ने बताया कि वीरवार को वह और विधायक मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात करने सुबह साढ़े सात बजे हिसार एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां मुख्यमंत्री ने विधायक से पूछा कि आपने नीचे गिरे हुए रावण का दहन किया। इसके जवाब में विधायक ने पूरी जानकारी मुख्यमंत्री को दी। जगदीश भाटिया ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रावण दहन के दौरान हुई इस घटना पर हैरानी जताई।