{"_id":"645a006be8483e82ef01e364","slug":"farmer-commits-suicide-by-shooting-himself-in-the-forehead-in-bithamada-of-hisar-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: बिठमड़ा में किसान ने माथे में गोली मारकर की आत्महत्या, शव के पास देसी कट्टा व बीयर की खाली बोतल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: बिठमड़ा में किसान ने माथे में गोली मारकर की आत्महत्या, शव के पास देसी कट्टा व बीयर की खाली बोतल बरामद
Tue, 09 May 2023 01:42 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 09 May 2023 01:42 PM IST
सार
हिसार के गांव बिठमड़ा में सोमवार की रात किसान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रोजाना की तरह उसके पिता खाना खाकर खेत में सोने के लिए गए थे। मंगलवार की सुबह जब उसके ताऊ का बेटा कपिल खेत में गया तो देखा कि खेत में बने कोठरे की छत्त पर उसके पिता रामनिवास मुंह के बल गिरे हुए थे।
विज्ञापन
crime demo, Arrested demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हिसार के उकलाना क्षेत्र के गांव बिठमड़ा में सोमवार की रात 47 वर्षीय किसान रामनिवास ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह पता लगने पर उकलाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास देसी कट्टे व बीयर की खाली बोतल बरामद हुई है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस को दर्ज कराए बयान में कुशल ने बताया कि उसके पिता रामनिवास पहले टैक्सी चलाते थे। करीब दो साल पहले उसकी रेलवे में नौकरी लगने के बाद उनके पिता ने टैक्सी चलाना बंद कर दी थी। घर पर रहकर ही खेती बाड़ी करते थे। वह लंबे समय से ही शराब का सेवन कर रहे थे। पिछले कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान थे। उन्होंने कई बार पूछा लेकिन उनके पिता ने खुलकर कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
छत पर मुंह के बल गिरा मिला
सोमवार को रोजाना की तरह उसके पिता खाना खाकर खेत में सोने के लिए गए थे। मंगलवार की सुबह जब उसके ताऊ का बेटा कपिल खेत में गया तो देखा कि खेत में बने कोठरे की छत्त पर उसके पिता रामनिवास मुंह के बल गिरे हुए थे। पास में ही बीयर की खाली बोतल तथा देसी कट्टा भी पड़ा था। कपिल ने परिजनों को फोन किया। जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी के अनुसार
पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि रामनिवास के माथे के बीच मे गोली लगी थी। चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। पुलिस ने मृतक रामनिवास के बेटे कुशल के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।