फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmer commits suicide by shooting himself in the forehead in Bithamada of Hisar

Hisar: बिठमड़ा में किसान ने माथे में गोली मारकर की आत्महत्या, शव के पास देसी कट्टा व बीयर की खाली बोतल बरामद

Tue, 09 May 2023 01:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 09 May 2023 01:42 PM IST
सार

हिसार के गांव बिठमड़ा में सोमवार की रात किसान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रोजाना की तरह उसके पिता खाना खाकर खेत में सोने के लिए गए थे। मंगलवार की सुबह जब उसके ताऊ का बेटा कपिल खेत में गया तो देखा कि खेत में बने कोठरे की छत्त पर उसके पिता रामनिवास मुंह के बल गिरे हुए थे।

विज्ञापन
Farmer commits suicide by shooting himself in the forehead in Bithamada of Hisar
crime demo, Arrested demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हिसार के उकलाना क्षेत्र के गांव बिठमड़ा में सोमवार की रात 47 वर्षीय किसान रामनिवास ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह पता लगने पर उकलाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास देसी कट्टे व बीयर की खाली बोतल बरामद हुई है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस को दर्ज कराए बयान में कुशल ने बताया कि उसके पिता रामनिवास पहले टैक्सी चलाते थे। करीब दो साल पहले उसकी रेलवे में नौकरी लगने के बाद उनके पिता ने टैक्सी चलाना बंद कर दी थी। घर पर रहकर ही खेती बाड़ी करते थे। वह लंबे समय से ही शराब का सेवन कर रहे थे। पिछले कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान थे। उन्होंने कई बार पूछा लेकिन उनके पिता ने खुलकर कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन


छत पर मुंह के बल गिरा मिला
सोमवार को रोजाना की तरह उसके पिता खाना खाकर खेत में सोने के लिए गए थे। मंगलवार की सुबह जब उसके ताऊ का बेटा कपिल खेत में गया तो देखा कि खेत में बने कोठरे की छत्त पर उसके पिता रामनिवास मुंह के बल गिरे हुए थे। पास में ही बीयर की खाली बोतल तथा देसी कट्टा भी पड़ा था। कपिल ने परिजनों को फोन किया। जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि रामनिवास के माथे के बीच मे गोली लगी थी। चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। पुलिस ने मृतक रामनिवास के बेटे कुशल के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed