{"_id":"c9b37310b7330e3a2d03812080f8e962","slug":"facebook-acquainted-with-mumbai-s-maiden-four-million-deceived-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक से जान-पहचान कर मुंबई की युवती से चार लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक से जान-पहचान कर मुंबई की युवती से चार लाख ठगे
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक, व्हाट्स एप, मोबाइल और सोशल साइट से जान-पहचान कर हिसार के एक लड़के ने मुंबई की लड़की से 4 लाख रुपये ठग लिए। युवती का आरोप है कि युवक ने अपने आपको हाई-प्रोफाइल बताया।
विज्ञापन
खुद को हिसार स्थित एक नामी गाड़ी की एजेंसी के मालिक का बेटा बताया। लड़की से मिलने के लिए वह कई बार मुंबई भी गया और वहां कई बार होटल में भी ठहरा।
लड़की को सस्ती गाड़ी दिलवाने के नाम पर उसने 4 लाख रुपये ठग लिए। लड़की ने यह गाड़ी अपने मंगेतर को दिलवानी थी।
लग्जरी गाड़ी खरीदने के लिए लड़की के मंगेतर ने खुद की आई ट्वंटी गाड़ी बेचकर पैसे लड़की के माध्यम से ठग तक पहुंचा दिए, लेकिन आज तक न उसे गाड़ी मिली और न ही रुपये। उल्टा युवती की मंगनी टूट गई। मंगेतर ने युवती पर ही ठगी के आरोप लगा दिए।
विज्ञापन
खुद का अर्बन इस्टेट का दिया था एड्रेस
युवती ने बताया कि उसके पास लड़के के पैन कार्ड की फोटो और एड्रेस भी है। दिखने में लड़का हाई-प्रोफाइल लगता है। जब वह मुंबई आया तो उससे कई बार मिला, जिसे उसने अपने मंगेतर से भी मिलवाया।
विज्ञापन
रुपये लेने के कुछ दिन बाद तक वह उससे बात करता रहा और झूठी तसल्ली देता रहा कि जल्द ही आपको गाड़ी मिल जाएगी।
वीआईपी नंबर सेल्स का काम करती है युवती
युवती ने बताया कि वह उदयपुर की एक कंपनी के मुंबई स्थित कार्यालय में वीआईपी नंबर सेल्स का काम करती है। वेबसाइट से नंबर लेकर उसने पिछले साल कॉल की।
उसने नंबर लेने की बात कही, फिर व्हाट्स एप पर संपर्क शुरू हुआ। एक दिन अचानक उसने मुंबई में आकर कॉल की कि वह यहां है। इस पर युवती आरोपी युवक से मिली। इसके बाद वह कई बार मिला और खुद के बिजनेस के बारे में बताया।
एजेंसी संचालक से भी की बात
लड़की ने मामले की शिकायत मुंबई पुलिस को दी है। लड़की का कहना है कि उसने एजेंसी संचालक से भी बात की है। एक-दो बार तो उसने बात की, लेकिन अब उसने भी नंबर बदल लिया।