{"_id":"57129bf74f1c1bb86e4a6dd9","slug":"eve-teasing-in-riding-bus-ladies-crime-news-hindi-news-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बस में महिलाओं के साथ युवकों ने की छेड़छाड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती बस में महिलाओं के साथ युवकों ने की छेड़छाड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 17 Apr 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
चलती बस में महिलाओं के साथ युवकों ने की छेड़छाड़
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो शराबियों ने खारिया रूट की बस में जबरदस्त हंगामा मचाया। शराबी बस स्टैंड से बस में सवार हो गए और बस में इधर उधर चक्कर काटने लगे। कभी महिला सवारियों के ऊपर जा गिरे तो कभी कंडक्टर व ड्राइवर पर। विरोध करने पर महिला सवारियों व कंडक्टर ड्राइवर के साथ वे हाथापाई पर उतर आए।
विज्ञापन
उन्होंने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी की। जब बस एचएचू गेट नंबर दो के सामने पहुंची तो ड्राइवर कुलदीप ने बस नाका पर रोक दी। मौका पाकर एक व्यक्ति उतर कर भाग गया। दूसरा जब भागने लगा तो कंडक्टर ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने व्यक्ति को पकड़ लिया।
विज्ञापन
रोडवेज को बदलने पड़े चालक परिचालक
कंडक्टर राजेश ने बताया कि हंगामे के कारण बस खारिया रूट पर आधा घंटा लेट हो गई। ड्राइवर कुलदीप व कंडक्टर राजेश को चौकी में ही रुकना पड़ा। इसके कारण रोडवेज अधिकारियों को सूचना दी गई। बीच राह सवारियों को छोड़ना ठीक नहीं था रोडवेज अधिकारियों ने तुरंत कंडक्टर व ड्राइवर दूसरे भेजे तब जाकर आधा घंटा देरी से बस रूट पर पहुंची।
विज्ञापन
मामले की शिकायत एचएयू चौकी पुलिस को दी गई है। कल दोबारा चौकी में बुलाया गया है। ये दोनों युवक खारिया डोभी गांव के हैं। दोनों ने शराब पी रखी थी। कुछ और युवक भी बस में शराब पीकर चढ़े हुए थे। हालांकि उन्होंने कोई शरारत नहीं की। शरारत करने वाले दो ही युवक थे। जिनमें से एक मौके से भाग निकला और दूसरे को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
- राजेश, कंडक्टर रोडवेज।
नाका पर ही बस रुकवाकर पूछताछ की गई थी। ऐसा मामला था मगर कंडक्टर या अन्य किसी ने अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं दी। गांव के ही लोग हैं आपसी मामला बता रहे हैं फिलहाल मामला तो दर्ज नहीं किया गया है।
- चौकी इंचार्ज एचएयू चौकी