फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   electric, depart, je, lineman, 10thousands bribe, hisar

लाखों के जुर्माना का भय दिखाकर जेई व लाइनमैन ने मांगी 10 हजार की रिश्वत

Tue, 26 Jul 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Tue, 26 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
electric, depart, je, lineman, 10thousands bribe, hisar
विजिलेंस - फोटो : buraeau
लाखों रुपये बिजली बिल का भय दिखाकर 10 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप पर सोमवार को हिसार की विजिलेंस टीम ने  बिजली निगम कार्यालय में छापा मारा। इंस्पेक्टर भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि विजिलेंस टीम को शिकायत मिली थी कि बिजली निगम का जेई भीम सिंह व लाइनमैन राजेंद्र किसी दुकानदार से मीटर का लोड बढ़ाने के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहे हैं। इस छापामार कार्रवाई में भीम सिंह व राजेंद्र मौके से भाग निकले। टीम ने कहा कि स्थिति को देख कर ऐसा माना जा रहा है कि छापेमारी की शायद उन्हें पहले ही भनक लग गई। 
विज्ञापन


विजिलेंस टीम को दी गई शिकायत में पुराना बस स्टैंड रोड पर स्थित कथूरिया कैफे के संचालक सुमित ने बताया कि उनकी दुकान का मीटर किसी अन्य व्यक्ति के नाम से है। उन्हें अपनी दुकान के मीटर का लोड बढ़वाना था व मीटर अपने नाम पर करवाना था। इसके लिए उन्होंने बिजली निगम में अप्रैल माह में आवेदन भी किया था। कई बार चक्कर काटने के बाद बिजली कर्मी उनकी दुकान का मीटर बदलने आया। सुमित का कहना है कि कर्मी नया मीटर लगाकर पुराना मीटर अपने साथ ले गया, लेकिन न तो मीटर का लोड बढ़ा और न मीटर उसके नाम हुआ।
विज्ञापन


    सुमित ने बताया कि अगले दिन उनके पास जेई भीम का फोन आया और उसने उन्हें दफ्तर में बुलाया। दफ्तर में पहुंचने पर जेई ने कहा कि तुम्हारे मीटर के साथ छेड़छाड़ की गई है व मीटर की सील टूटी हुई है, इसे जांच के लिए लैब में भेजना होगा। इस पर जेई ने सुमित के समक्ष फर्जी एलएल-1 भरी और उसके हस्ताक्षर करवाए, लेकिन जेई ने एलएल-1 का कॉलम खाली छोड़ दिया। सुमित ने आरोप लगाते हुए कहा कि जेई ने उसे ब्लैकमेल करते हुए कहा कि अगर फार्म में 1 किलो वाट लिखकर भेजना है तो इसके लिए 10 हजार खर्चा लगेगा। अगर ऐसा नहीं किया तो फार्म में 4 किलोवाट लिखकर भेज दूंगा, जिससे तुम्हें लाखों का जुर्माना भरना पड़ेगा। सुमित का कहना है कि यह सब जेई व लाइनमैन राजेन्द्र की उपस्थिति में हुआ। हालांकि जेई ने एलएल-1 आगे जमा करवाने की बजाए अपने पास रख ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


    इसके बाद सुमित ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम को कर दी। टीम ने योजना के तहत चिन्हित किए गए नोट सुमित को दिए और पैसे देने के लिए सुमित को अकेले भेजा। इसके बाद जब सुमित बिजली निगम पहुंचा तो वहां कोई नहीं था। करीब आधा घंटा इंतजार करने के बाद राजेंद्र के अलावा एक अन्य लाइनमैन मौके पर आया। इसके बाद सुमित ने मौके पर फोन कर विजिलेंस टीम को मौके पर बुला लिया। लाइनमैन से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि जेई भीम सिंह छुट्टी पर है व लाइनमैन की ड्यूटी किसी ग्रामीण क्षेत्र में है। 
विजिलेंस टीम ने जेई के रूम में पड़े रिकार्ड को अपने कब्जे में ले लिया व मीटर को अपने साथ ले गई। दोनों कर्मियों का मौके पर न होना ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें पहले से ही टीम की छापेमार कार्रवाई के बारे में पता था। 

वहीं इस संबंध में विजिलेंस इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्हें कोई एलएल-1 फार्म नहीं मिला है। जेई व लाईनमैन पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश आरंभ कर दी है। 


6 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार 
तहसील परिसर में एक किसान से 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पटवारी पर मामला दर्ज कर लिया है, जिसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। कापड़ो निवासी किसान कृष्ण पुत्र रामकुमार ने विजिलेंस हिसार में शिकायत दी कि उसके ताऊ महेंद्र व उसकी ताई का देहांत हो चुका है। उनकी कोई औलाद नहीं रही और उस जमीन का इंतकाल करवाने के लिए उन्होंने प्रार्थना पत्र नारनौंद तहसील में दी तो पटवारी सत्यवान ने इंतकाल करवाने के एवज में छह हजार रुपये मांगे। किसान ने आरोप लगाया कि पैसे के लिए वो मुझे काफी परेशान भी करता रहा।

पीड़ित ने इसकी शिकायत हिसार विजिलेंस एसपी को दी। उन्होंने जींद विजिलेंस के इंचार्ज देवीलाल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर डीडीपीओ हिसार सेकेंड रमेश कुमार को नियुक्त किया। पटवारी ने कृष्ण से रुपये लेने के लिए नारनौंद तहसील में बुलाया। जैसे ही कृष्ण ने पटवारी सत्यवान को पैसे दिए तो उसने विजिलेंस की टीम की तरफ इशारा कर दिया।  विजिलेंस की टीम ने पटवारी को मौके पर ही धर लिया और रिश्वत के 6 हजार रुपये बरामद कर लिए। 

जींद के विजिलेंस इंस्पेक्टर देवीलाल ने बताया कि पटवारी को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed