{"_id":"652796437047a0fd7d0ca305","slug":"dog-terror-in-hisar-4-year-old-child-attacked-by-pack-of-dogs-in-rawalwas-kalan-scratched-badly-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में कुत्तों का आतंक: रावलवास कलां में 4 साल के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, बुरी तरह से नोंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार में कुत्तों का आतंक: रावलवास कलां में 4 साल के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, बुरी तरह से नोंचा
Thu, 12 Oct 2023 12:16 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:16 PM IST
सार
हिसार जिले में कुत्तों के हमले की घटना लगाता बढ़ रही हैं। अनाज मंडी में कुत्तों ने तीन लोगों को काट लिया था। दो दिन पहले कैंट एरिया में पिटबुल ने एक छात्रा को नोंच डाला था। इसी कड़ी में गांव रावलवास कलां में बच्चे को कुत्तों ने शिकार बनाया है। जिसके कारण बच्चे के सिर में 40 टांके लगाए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिसार के गांव रावलवास कलां में 4 साल के बच्चे कुत्ते ने बुरी तरह से नोंच डाला। बच्चे के सिर में 40 टांके लगाए गए हैं। परिजनों ने बताया कि बच्चे पर करीब 15 से 20 कुत्तों के झुंड ने हमला किया। परिजन बच्चे को लेकर नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां एंटी रेबीज इंजेक्शन न मिलने पर उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
गली में खेल रहा बच्चा
बच्चे के परिजनों ने बताया कि घर के कुछ दूरी पर बच्चा खेल रहा था। इसी दौरान कुत्तों ने हमला बोल दिया। जब उन्हें अपने भतीजे के रोने के आवाज सुनी तो वह बचाने के लिए दौड़े। उन्होंने बताया कि कुत्ते लगातार हिंसक हो रहे हैं। पिछले सप्ताह भी उनकी गली में कुत्ते ने एक लड़की को नाेंच लिया था।
विज्ञापन
हिसार जिले में कुत्तों के हमले की घटना लगाता बढ़ रही हैं। अनाज मंडी में कुत्तों ने तीन लोगों को काट लिया था। दो दिन पहले कैंट एरिया में पिटबुल ने एक छात्रा को नोंच डाला था। करीब दो माह पहले गांव ढंढूर के पास बुजुर्ग महिला को कुत्ते ने नोंचा था। जिसके बाद महिला के परिजनों ने एफआईआर भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पशु चिकित्सक डॉकटर आरएस खासा ने बताया कि कुत्तों के व्यवहार में तेजी से बदलाव हो रहा है। यह मौसम कुत्तों के प्रजनन का समय होता है। इस समय में कुत्ते हिंसक हो जाते हैं।