फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dhingsara honor killing case Dharambir had sought security from Sirsa Police

ढिंगसरा ऑनर किलिंग मामला: अंतरजातीय विवाह करने वाले धर्मबीर ने सिरसा पुलिस से मांगी थी सुरक्षा

Fri, 18 Mar 2022 02:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 18 Mar 2022 02:43 AM IST
सार

ढिंगसरा के बहुचर्चित ऑनर किलिंग मामले के तार हिसार के सीसवाल से जुड़े हैं। इस मामले में 16 आरोपी दोषी करार दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Dhingsara honor killing case Dharambir had sought security from Sirsa Police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ढिंगसरा के बहुचर्चित ऑनर किलिंग मामले के तार आदमपुर के गांव सीसवाल से जुड़े हैं। इसी गांव में ढिंगसरा से अपहरण करने के बाद हिसार जिले की युवती से अंतरजातीय विवाह करने वाले हिसार के गांव डोभी निवासी धर्मबीर की हत्या की गई थी।

विज्ञापन


हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने धर्मबीर के शव को नहर में फेंक दिया था जो राजस्थान की सिद्धमुख नहर से बरामद हुआ था। अंतरजातीय विवाह के बाद धर्मबीर ने सिरसा पुलिस से सुरक्षा भी मांगी थी। वीरवार को इस मामले में अदालत ने 16 आरोपियों को दोषी करार दिया है। सजा 22 मार्च को सुनाई जाएगी।

विज्ञापन

 

बस में साथ आते-जाते समय परवान चढ़ा था प्यार   

डोभी गांव का रहने वाला धर्मबीर निजी बस चलाता था। वहीं युवती अपने मामा के पास रहती थी जो कि आदमपुर में पढ़ने जाती थी। बस में आते-जाते समय दोनों आपस में बातचीत करने लगे और दोनों के बीच प्यार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने शादी करने का फैसला लिया लेकिन दोनों अलग-अलग जाति से संबंध रखते थे। इसलिए दोनों ने घर से भागकर शादी करने का निर्णय लिया। मार्च 2018 में सिरसा के छत्तरपटी मंदिर में प्रेम विवाह किया। शादी के बाद युवती ने अपने मामा और अन्य के खिलाफ जान का खतरा बताकर सुरक्षा मांगी थी। बाद में दोनों को सिरसा में सेफ हाउस में भेज दिया था। कुछ समय यहीं बिताया।

उसके बाद धर्मबीर अपने मामा के पास ढिंगसरा चला गया। घटना वाले दिन युवती के परिजन ढिंगसरा गांव पहुंचे थे। उन्होंने वहां पर हवाई फायर कर धर्मबीर और उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया। इसके बाद धर्मबीर के मामा ने पुलिस में शिकायत दी थी। पुलिस ने युवती को सीसवाल से बरामद किया था, लेकिन युवक का कहीं कोई अता-पता नहीं चला था। बाद में मामले का खुलासा हुआ था।

 

अकेला रहता था धर्मबीर

पुलिस के अनुसार धर्मबीर घर में अकेला रहता था। उनके पिता का दस साल पहले देहांत हो गया था। उनकी माता का घटना से चार साल पहले देहांत हुुआ था। धर्मबीर का बड़ा भाई था वो अलग रहता था। ढिंगसरा से धर्मबीर और युवती का अपहरण करने के बाद उन्हें सीसवाल गांव लाया गया था। फतेहाबाद पुलिस ने यहीं से युवती को बरामद किया था लेकिन धर्मबीर के बारे में कुछ पता नहीं चला था। उसके बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से गुत्थी को सुलझाया तो सामने आया कि धर्मबीर की सीसवाल गांव में हत्या की गई थी। हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंक दिया था।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed