फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   cyber crime hisar, 2.22 lack, hisar

खाते से दो मिनट में 2.22 लाख उड़ाकर खाया पिज्जा, देखी फिल्म

Tue, 23 May 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Tue, 23 May 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
cyber crime hisar, 2.22 lack, hisar
Cyber Attack - फोटो : demo pic

साइबर क्रिमिनल अकाउंट हैक करके शहर के लोगों को जमकर चूना लगा रहे हैं। डॉ. एनके खन्ना से ठगी का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा कि अब सेक्टर 16-17 के निवासी डॉ. अभय आर्य से सोमवार को 2.22 लाख रुपये की ठगी हो गई। हैकर ने महज दो मिनट में अकाउंट से पैसा उड़ाया और ऑनलाइन ही पिज्जा मंगाकर खाया। इतना ही फिल्म की टिकट भी बुक कराई। साथ ही ब्रांडेड कंपनी की महंगी घड़ी भी ऑनलाइन खरीद डाली। इस तरह हैकर ने महज दो मिनट में दर्जनों चीजें ऑनलाइन खरीद डालीं। पुुलिस ने इस बारे में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


डॉ. अभय आर्य ने बताया कि सोमवार सुबह 11.01 बजे से 11.03 बजे के बीच उनके खाते से 50 ट्रांजेक्शन हुईं और खाते से किसी हैकर ने 2.22 लाख रुपये उड़ा लिए। उन्होंने न किसी को पासवर्ड बताया और न किसी ने उनसे फोन पर अकाउंट संबंधी कोई जानकारी मांगी थी, लेकिन फिर भी साइबर क्रिमिनल ने उनके खाते से नकदी उड़ा ली। बाद में उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस थाना में दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


नवंबर में गायब हुए थे 60 हजार रुपये
डॉ. आर्य ने बताया कि हैकर ने नवंबर महीने में उनके खाते से 60 हजार रुपये उड़ा लिये थे। उनका खाता आईसीआईसीआई बैंक में है। उन्होंने इसकी शिकायत बैंक प्रबंधन से की थी। प्रबंधन द्वारा कार्रवाई करने पर फरवरी महीने में उनके खाते में 60 हजार की नकदी लौटा दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed