फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   crime news in Hisar

थुराना के गुर्गे बिट्टू पहलवान ने कारोबारी से मांगी चौथ

Sun, 07 Feb 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 07 Feb 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
crime news in Hisar

पैसे बहुत कमा लिए तूने, अब कुछ खर्च भी कर ले। मुझे 15 लाख दे दो, नहीं तो आदमी मारना मेरे लिए कोई बड़ी बात नहीं। मैं बड़ा ही खूंखार हूं। घर आ गया तो तेरी खैर नहीं, खुद ही आ जाओगे या मैं ही आऊं।

विज्ञापन


सेक्टर 14 निवासी कारोबारी हिमांशु को इस अंदाज में थुराना गैंग के गुर्गे बिट्टू पहलवान ने उसके गनमैन दीपक के फोन पर उससे चौथ मांगी है। रुपये का इंतजाम न करने पर उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अजीत पहलवान के राइट हैंड माने जाने वाले बिट्टू पहलवान ने सेक्टर 14 के हिमांशु को धमकाया है। बिट्टू पहलवान के साथ बिजनेसमैन का पीएसओ भी शामिल है। 15 लाख न देने पर उसे जान से हाथ धोने की धमकी दी है। पुलिस ने बिट्टू पहलवान पर चौथ मांगने और दीपक मिर्चपुर पर साजिश रचने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बिट्टू को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएसओ के नंबर पर की कॉल, बाद में बुलाया मुंढाल
शिकायत में हिमांशु ने बताया कि पहले दिन 29 जनवरी को उसके पीएसओ दीपक मिर्चपुर के मोबाइल पर कॉल आई थी। उसने बात करवाने से पहले कहा कि यह थुराना का बिट्टू पहलवान है, आपसे बात करना चाहता है। बात करते ही बिट्टू पहलवान ने उसे 15 लाख की डिमांड की।

डर के मारे वह उनके बताए पते पर भी चला गया। एक फरवरी को वह मुंढाल गया। वहां उसने रुपये का इंतजाम करने की बात कहकर अपना पीछा छुड़वा लिया। दो फरवरी को बिट्टू ने फिर फोन कर रुपये देने का दबाव बनाया, न देने पर उसे अंजाम भुगतने की धमकी दी।

अजीत थुराना गैंग का राइट हैंड है बिट्टू
बिट्टू अजीत थुराना का गैंग का प्रमुख यानी राइट हैंड है। अजीत के इशारे पर बिट्टू पहलवान ही गैंग चलाता है। हालांकि अजीत थुराना को हाल ही में आईजी की स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया था।

विनोद काना उर्फ पानू का खास दुश्मन है बिट्टू
जिले में दो गैंग सक्रिय हैं। विनोद पानू उर्फ काना और अजीत थुराना। अजीत थुराना, बिट्टू पहलवान और विनोद काना उर्फ पानू एक ही अखाड़े में कुश्ती खेलते थे। अजीत और विनोद की दुश्मनी हो गई। बिट्टू ने अजीत का साथ दिया था। दोनों ने मिलकर विनोद की आंख फोड़ दी थी।


उसके बाद से इस गैंग में दुश्मनी बढ़ गई। इन गैंग की आपस में एक-दूसरे के गुर्गों को मारने जैसी वारदात चलती रहती हैं। मौका मिलते ही दोनों के गुर्गे आपस में एक-दूसरे के आदमी को मार देते हैं। हिसार कोर्ट में भी पानू गैंग के गुर्गे अजीत के गुर्गे की गोली मारकर हत्या कर चुके हैं।

सीआईए वन की छापामारी, गिरफ्तार
सीआईए वन की टीम ने बिट्टू को छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे रविवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने बताया कि बिट्टू पर कुछ और मामले भी दर्ज हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed