{"_id":"6bf39e7aaf4f8e5e6560552754477039","slug":"couple-went-against-family-attacked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव मैरिज से खफा दंपति पर परिजनों ने किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लव मैरिज से खफा दंपति पर परिजनों ने किया हमला
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार साल पहले लव मैरिज करने वाले एक दंपति पर लड़के पक्ष के लोगों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में दंपति व उनकी आठ महीने की लड़की घायल हो गई।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दूसरी तरफ युवक के परिवार वालों ने भी मारपीट के आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
घायल मूल रूप से चरखी दादरी निवासी राकेश ने बताया कि उसने वर्ष 2011 में दादरी में ही ज्योति नाम की लड़की से लव मैरिज की थी। लड़की पक्ष के लोग इस शादी से खुश थे, मगर लड़के पक्ष के लोग इस शादी के खिलाफ थे।
विज्ञापन
इसी के चलते पहले ज्योति नारी निकेतन में रही, बाद में वे दोनों हिसार कैमरी रोड स्थित महेश नगर में रहने लगे। राकेश ने बताया कि कुछ समय बाद कि उसके माता-पिता और भाई भी पड़ोस में आकर रहने लगे।
बेटे ने आरोप लगाया है कि पिता ने एक सप्ताह पहले अपनी मासूम पोती का पांव तोड़ दिया। बीती शाम को उसके परिजनों ने उसे अपनी पत्नी से तलाक लेने के लिए दबाव बनाते हुए झगड़ा शुरू कर दिया।
शाम को किसी तरह मामला शांत हो गया। राकेश का आरोप है कि सुबह होते ही परिजनों ने उसके साथ फिर गाली गलौच शुरू कर दी। जब उसने इस बात का विरोध किया तो उन्होंने लोहे की रॉड व डंडों से उस पर हमला कर दिया।
हमले में पत्नी ज्योति व राकेश दोनों घायल हो गए। दूसरी तरफ राकेश के भाई सुरेश का आरोप है कि राकेश ने उसके बेटे के साथ मारपीट की और उसका पैर तोड़ दिया।