{"_id":"6ad9af98f5e9ce636b021370","slug":"couple-living-together-in-hisar-die-by-suicide-both-consumed-poison-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में लिव-इन में रह रहे जोड़े ने दी जान: जहर निगला, युवक के बाद महिला की भी माैत; शादीशुदा थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार में लिव-इन में रह रहे जोड़े ने दी जान: जहर निगला, युवक के बाद महिला की भी माैत; शादीशुदा थी
Thu, 22 Oct 2026 12:09 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Published by: Nivedita
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:09 PM IST
सार
मनीषा शादीशुदा है और वह रोहतक जिले की रहने वाली है। उसका एक 12 साल का बेटा भी है। उसका पति सेना में नौकरी करता है। वहीं सचिन हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता था।
विज्ञापन
खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार के आजाद नगर क्षेत्र में सहमति संबंध में रह रहे युवक और महिला ने बुधवार शाम को जहर निगलने के मामले में महिला की भी मौत हो गई है। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में महिला ने आखिरी सांस ली। आज दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा
गांव किरमारा निवासी प्रवीण ने बताया कि उसका भाई सचिन दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। यहां वह किसी महिला के साथ संपर्क में आया जो शादीशुदा थी। वह उस शादीशुदा महिला के साथ सहमति संबंध में रह रहा था। परिवार वालों का उससे कोई संपर्क नहीं था। बुधवार शाम को आजाद नगर थाने से उनके पास फोन आया कि सचिन और उसके साथ रहने वाली महिला मनीषा ने जहर निगल लिया है। इसके बाद वह हिसार आए।
शादीशुदा है महिला
प्रवीण ने बताया कि महिला मनीषा शादीशुदा है और वह रोहतक जिले की रहने वाली है। इसका एक 12 साल का बेटा भी है। उसका पति सेना में नौकरी करता है। प्रवीण ने बताया कि सचिन हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता था। सचिन और मनीषा दोनों एक ही जाति से संबंध रखते हैं। दोनों ने शाम 5:00 बजे जहर निगला था।