{"_id":"62b4a27af9e0564f421881d3","slug":"couple-arrested-with-435-grams-of-chitta-near-mayyad-bus-stand-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: मय्यड़ बस अड्डे के पास सिरसा के दंपती 435 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार, 50 लाख बताई जा रही कीमत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिसार: मय्यड़ बस अड्डे के पास सिरसा के दंपती 435 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार, 50 लाख बताई जा रही कीमत
Thu, 23 Jun 2022 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 23 Jun 2022 10:57 PM IST
सार
आरोपियों को चिट्टा के साथ गिरफ्तार करने की स्पेशल टास्क फोर्स को सफलता मिली है। सदन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के अधीक्षक ने मय्यड़ बस अड्डे के पास सिरसा निवासी कार में सवार दंपती से 435 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया। नशीले पदार्थ की बाजार में करीब 50 लाख रुपये कीमत है। आरोपी सिरसा जिले के माधो सिंघाना गांव के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देशानुसार एसटीएफ के प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह की टीम ने मय्यड़ बस अड्डे के पास सिरसा जिले के नंबर वाली एक गाड़ी को रुकवाया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में गाड़ी की तलाशी लेने पर चालक मोनू व उसकी पत्नी कनिका से 435 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन
इस मामले में हिसार सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसटीएफ की टीम में सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार, मुख्य सिपाही सुनील, मुख्य सिपाही विरेन्द्र सिंह, मुख्य सिपाही रघुबीर सिंह, महिला सिपाही सुषमा, राखी, सिपाही शुभम, सिपाही विवेक की अहम भूमिका रही। एसटीएफ टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन