फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Corona havoc: Infected woman died in Hisar

कोरोना का कहर: हिसार में संक्रमित महिला की मौत, कई गंभीर बीमारियों से थी ग्रस्त

Thu, 04 May 2023 01:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 04 May 2023 01:41 PM IST
सार

महिला को हिसार के नागरिक अस्पताल से महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। अग्रोहा आने के बाद मरीज को कॉविड वार्ड में भर्ती कर उसकी गंभीर अवस्था देखते हुए वेंटिलेटर पर लेकर तत्काल इलाज की सुविधा दी गई।

विज्ञापन
Corona havoc: Infected woman died in Hisar
महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला जारी है। हालांकि 10 दिनों में संक्रमण की रफ्तार में 75 फ़ीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है लेकिन कोरोना का खतरा अभी भी बरकरार है। सिविल अस्पताल हिसार से महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में रेफर की गई हिसार निवासी एक महिला की तड़के 7:00 बजे कॉविड के चलते मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन


डॉक्टरों के प्रयासों के बाद भी नहीं बची जान
महाविद्यालय के प्रशासनिक निदेशक डॉ आशुतोष शर्मा ने बताया कि कोरोना की एक गंभीर मरीज को कल शाम साढ़े चार बजे हिसार के नागरिक अस्पताल से महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। अग्रोहा आने के बाद मरीज को कॉविड वार्ड में भर्ती कर उसकी गंभीर अवस्था देखते हुए वेंटिलेटर पर लेकर तत्काल इलाज की सुविधा दी गई। मरीज की मेडिकल हिस्ट्री काफी बुरी थी और वह पहले से ही कई गंभीर रोगों से ग्रस्त थी। कॉलेज प्रशासन और डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद महिला की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ और 4मई को सुबह सात बजे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


महिला के शरीर में थी खून की कमी
डॉ आशुतोष शर्मा ने बताया कि जब महिला को अग्रोहा मेडिकल में भर्ती किया गया तब महिला के शरीर में खून की कमी थी, उसे निमोनिया, मल्टीपल ऑर्गन फैलियर और लंबे वक्त तक बिस्तर पर रहने के कारण शरीर में जगह जगह घाव के अलावा और भी गंभीर बीमारियां थी जिसके चलते वह रिकवर नहीं कर पाई और डॉक्टरों की कोशिशों और इलाज के बावजूद उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर के अनुसार
मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ राजीव चौहान ने बताया कि करोना के प्रति अभी भी हमें सजग रहना होगा। वे लोग जो पहले ही किसी बीमारी से जूझ रहे हैं उनके लिए करोना अभी भी खतरनाक है। इसीलिए ऐसे लोगों को अभी भी कोरोना के नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना से मृत्यु दर 1% पर स्थिर है और हालात नियंत्रण में और बेहतर हैं लेकिन फिर भी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसीलिए सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस का पालन करते हुए ही हमें सजग रहना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed