फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Colonizer murderd case, partner son's kidnap for ransom

फिरौती के लिए पार्टनर के बेटे ने किया था किडनैप

Sun, 24 Jan 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Sun, 24 Jan 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Colonizer murderd case, partner son's kidnap for ransom

अमरदीप कॉलोनी निवासी कॉलोनाइजर कुलदीप बूरा को किडनैप उसके ही पार्टनर सुरेंद्र पंघाल उर्फ फौजी के बेटे ने किया था। पुलिस ने इस मामले में उसके पार्टनर के बेटे को कैथल से हिरासत में लिया है। हालांकि आरंभिक सूचना के आधार पर युवक ने बूरा के अपहरण की प्लानिंग भी तैयार कर रखी थी।

विज्ञापन


जब वे उसे उठाकर ले गए तो खुद को छुड़वाने के लिए कॉलोनाइजर ने संघर्ष किया और अपहरणकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट व हाथापाई के दौरान बूरा बेहोश हो गया। जब वे उसे वापस कैमरी रोड पर फेंककर चले गए। जब कॉलोनाइजर को अस्पताल में दाखिल करवाया गया तो डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वारदात में थे चार लोग शामिल
आरंभिक पूछताछ में सामने आया है कि स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में चार युवक सवार थे। चारों ने कुलदीप बूरा का अपहरण कर लिया। फिरौती की प्लानिंग सिरे चढ़ाने के लिए उन्होंने अपहरण की साजिश रची थी। अपहरणकर्ता उसके ही नजदीकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के पार्टनर से मोटा माल कमाने के चक्कर में उन्होंने वारदात की। वारदात के दौरान बूरा की मौत हो गई। मौत के मामले में फंसने से बचने के लिए आरोपियों ने उसे वापस कैमरी रोड पर नगर निगम की सीमा से ठीक बहार जहां नगर निगम का बोर्ड लगा है वहां फेंक दिया।

यह था मामला
19 जनवरी को गाड़ी सवार चार युवकों ने कॉलोनाइजर कुलदीप बूरा का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के भतीजे सुदेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण व हत्या का केस दर्ज किया था।


सीआईए वन टीम कर रही छापेमारी
पुलिस ने एक अभियुक्त को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की है। बाकी उसके तीन अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए वन छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार उसके पास अपहरण व हत्या मामले में जुड़े सभी आरोपियों के नाम आ गए हैं। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी होगी।

पार्टनर के बेटे ने अपहरण किया था। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है।
-  भगवानदास, डीएसपी हेड क्वार्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed