{"_id":"ae412610b1fc208d76826172b41ea202","slug":"colonizer-murderd-after-kidnaping-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनाइजर का किडनैप कर मर्डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलोनाइजर का किडनैप कर मर्डर
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैमरी रोड से मंगलवार दोपहर डिजायर सवार तीन चार लोगों ने अमरदीप कॉलोनी निवासी कॉलोनाइजर 45 वर्षीय कुलदीप बूरा का किडनैप कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
फिर हत्यारे गांव कैमरी में शव फेंककर फरार हो गए। हत्यारे कौन थे और उनका क्या मकसद था यह देर रात तक साफ नहीं हो पाया था।
प्रथम दृष्टया मामला लेन देन का लगता है। शरीर पर चोट का कोई बड़ा निशान नहीं है। हत्या गला दबाने से हुई या मारपीट से यह पोस्टमार्टम के बाद पता लगेगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अमरदीप कॉलोनी निवासी कुलदीप बूरा का कैमरी रोड पर मंगाली की दिशा में नगर परिषद की हद से थोड़ा आगे दफ्तर है।
यह दफ्तर लंबी चौड़ी कोठी में है। कुलदीप करीब तीन बजे अकेला लान में बैठा था। तभी सफेद रंग की डिजायर गाड़ी में तीन चार लोग वहां पहुंचे और कॉलोनाइजर से मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
हमलावर उसे पकड़कर गाड़ी में डालने लगे तो उसने शोर मचा दिया। कुलदीप नेेे अपहरण का विरोध करते हुए कड़ाई से एक पिलर पकड़ लिया।
हमलावरों की संख्या ज्यादा होने के कारण वह बच न सका। वे उसे गाड़ी में डालकर फरार हो गए। यह नजारा देख किसी ने पुलिस को फोन पर सूचना दे दी।
कुछ देर बाद पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी। इसी दौरान कॉलोनाइजर के परिजन और जानकार दफ्तर में पहुंचने शुरू हो गए। वे उसके बाद वाहन लेकर अलग-अलग दिशाओं में उसे ढूंढने निकल पड़े।
कॉलोनाइजर के भतीजे सुदेश कुमार और अन्य को बाद में शव कैमरी गंगवा मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा मिला। वहां से उसे फौरन डाबड़ा रोड पर आधार अस्पताल में ले जाया गया।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर आजाद नगर चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह की टीम ने शव कब्जे मेें ले लिया।
शव का पोस्टमार्टम बुुधवार को सिविल अस्पताल में किया जाएगा। सदर थाना प्रभारी ललित कुुमार ने बताया कि इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
हत्या किस चोट से हुई, यह पोस्टमार्टम के बाद साफ हो पाएगा। फिर भी पुलिस अपने स्तर पर हत्यारों और हत्या का कारण जानने का प्रयास कर रही है।
10 साल से रह रहा था हिसार में
कुलदीप बूरा मूलत: जिले के गांव बधावड़ का रहने वाला था। वह पत्नी और दो लड़कों के साथ करीब 10 साल पहले अमरदीप कॉलोनी में रहने लगा था। उसने हिसार और बरवाला में काफी लोगों के साथ पार्टनरशिप में कई कॉलोनियां काटी थीं।
मामला लेन देन का तो नहीं
पुलिस के लिए मर्डर का खुुलासा करना किसी चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि हत्या की वजह साफ नहीं है। पुलिस ने अभी से हत्या के पहलुओं पर गौर करना शुरू कर दिया है। कोई ठोस सुराग न होने के चलते पहला संकेत लेन देन का लग रहा है।