फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   cm window, seven month, notice, bdpo, hisar

सीएम विंडो की शिकायत को सात महीने लटकाया, बीडीपीओ को शोकॉज नोटिस

Thu, 28 Jul 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Thu, 28 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
सीएम विंडो की शिकायत को सात महीने तक लटकाने के मामले में हांसी फर्स्ट के बीडीपीओ को शोकॉज नोटिस जारी किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने बीडीपीओ को चेतावनी के तौर पर नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन

सीएम के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राकेश गुप्ता ने बुधवार को जींद में हिसार मंडल के जिलों के अधिकारियों के साथ समीक्षा मीटिंग की, जिसमें हिसार के डीसी निखिल गजराज, एडीसी विजय कुमार, कार्यवाहक डीडीपीओ सूरजभान सहित कई अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। मीटिंग में सीएम विंडो की घोषणाओं पर जानकारी मांगी गई। हिसार जिले की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए अधिकारियों ने बताया कि जिले में अब तक 2856 शिकायतें दर्ज की गई हैं। 151 पेंडिंग थीं, जिन्हें 30 दिन का समय नहीं हुआ है। इसके 155 ओवर डयू थीं। 2325 का अब तक समाधान किया जा चुका है। 167 पर क्लीरीफिकेशन मांगा गया है। 
विज्ञापन


एसीएस ने अधिकारियों से जवाब मांगा।
हांसी प्रथम के बीडीपीओ ओमप्रकाश की ओर से इस शिकायत पर कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों की शिकायत थी कि सरकार की ओर से दिए गए 100-100 गज के प्लाट जोहड़ की जमीन में काट दिए गए थे। इसके बाद लोगों ने सीएम विंडो में शिकायत दी थी। एसीएस ने डीसी निखिल गजराज को निर्देश दिए कि बीडीपीओ को शोकॉज नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल एफआईआर नहीं, सजा दिलाना तय करें
डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या पर में संलिप्त पाए जाने वाले डॉक्टर और अन्य लोगों के खिलाफ सिर्फ एफआईआर दर्ज करवाने तक ही मामला सीमित न रखें। ऐसे लोगों के खिलाफ कोर्ट में पेश किए जाने वाले केसों की भी सही तरीके से पैरवी कर कड़ी सजा दिलाना तय करें। 

लिंग अनुपात को 908 से 950 पहुंचाओ
हिसार जिले का पिछले छह महीने का लिंग अनुपात मीटिंग में बताया कि जनवरी 929, फरवरी 865, मार्च 918, अप्रैल 936, मई 868, जून 935 लिंग अनुपात रिकॉर्ड किया गया। जिले में पिछले छह महीने का औसत लिंग अनुपात 908 रिकॉर्ड किया गया। एसीसी राकेश गुप्ता ने कहा कि इसे बढ़ाकर 950 तक पहुंचाने के लिए प्रयास करें। इसके लिए छापेमारी अभियान को तेज करें।

दिसंबर तक खुले में शौचमुक्त होगा हिसार
हिसार जिले को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए चल रहे काम की समीक्षा की गई। सिरसा जिले की तरह से यहां पूरे जिले को ओडीएफ बनाने के लिए काम किया जाएगा। एडीसी विजय कुमार ने बताया कि दिसंबर 2016 तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। 


औचक निरीक्षण करें अधिकारी
एसीसी डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि अधिकारी अपने एरिया की पीएचसी, सीएचसी का औचक निरीक्षण करें। वहां दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी लें। इन चिकित्सा संस्थानों में किसी भी प्रकार की इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी है तो उसकी रिपोर्ट भिजवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed