फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Clash between BJP and Independent candidates' workers in Uklana, Hisar; one killed and four injured in firing

Hisar: उकलाना में भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव, फायरिंग में एक की मौत; चार घायल

Tue, 05 May 2026 11:20 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 05 May 2026 11:20 AM IST
सार

घायल प्रदीप ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले ही अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष्ज्ञ के समक्ष पार्टी ज्वाइन की थी। रात को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा थी। सभा के बाद वह पुरानी मंडी में अपने घर लौट रहा था।

विज्ञापन
Clash between BJP and Independent candidates' workers in Uklana, Hisar; one killed and four injured in firing
उकलाना में फायरिंग में एक की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार के उकलाना में सोमवार रात चुनावी सभा से लौट रहे भाजपा कार्यकर्ता व निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच टकराव हो गया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि दो पक्षों का झगड़ा हुआ था जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

विज्ञापन


सोमवार रात को उकलाना की नई अनाज मंडी में चुनावी सभा थी। सभा खत्म होने के बाद लौटे रहे भाजपा कार्यकर्ता और निर्दलीय कार्यकर्ताओं में टकराव हो गई। इसी बीच हुई फायरिंग में गांव भाना नवासी शुभम व विवेक और सदलपुर निवासी मुकेश के गोली लगी जबकि सदलपुर निवासी सुग्रीव मामूली रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय शुभम की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने घायल प्रदीप को हिरासत में लेकर रात को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले ज्वाइन की थी भाजपा
घायल प्रदीप ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले ही अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष्ज्ञ के समक्ष पार्टी ज्वाइन की थी। रात को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा थी। सभा के बाद वह पुरानी मंडी में अपने घर लौट रहा था। रास्ते में वह बच्चों के लिए आईसक्रीम लेने को रुका। उसी दौरान गाड़ी में सवार होकर आए लोगों ने फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed