फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   cheating from student of Hisar on pretext of clerk job in Municipal Corporation of Gurugram

Hisar: गुरुग्राम नगर निगम में क्लर्क की नौकरी लगवाने का दिया झांसा, छात्र से 4 लाख 40 हजार ठगे

Sat, 03 Jun 2023 11:37 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 03 Jun 2023 11:37 AM IST
सार

हिसार पुलिस को दी गई शिकायत में गंगवा गांव के रहने वाले सोनू ने बताया कि मेरी ससुराल कुरुक्षेत्र के दीदार नगर में है। ससुराल के पड़ोस में मीनू और उनके पति नरेश रहते है। जिस कारण उनका घर पर आना जाना है। 13 जुलाई 2022 को मीनू ने फोन कर कहा कि वे हिसार आए हुए और मिलना चाहते है।

विज्ञापन
cheating from student of Hisar on pretext of clerk job in Municipal Corporation of Gurugram
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के गंगवा गांव के रहने वाले और बीटेक पास छात्र सोनू को गुरुग्राम के नगर निगम में क्लर्क के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर 4.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। धोखाधड़ी का आरोप कुरुक्षेत्र के दीदार नगर निवासी मीनू उनके पति नरेश, अमन और मुकेश पर लगा है। आजाद नगर थाना पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी गई शिकायत में गंगवा गांव के रहने वाले सोनू ने बताया कि मेरी ससुराल कुरुक्षेत्र के दीदार नगर में है। ससुराल के पड़ोस में मीनू और उनके पति नरेश रहते है। जिस कारण उनका घर पर आना जाना है। 13 जुलाई 2022 को मीनू ने फोन कर कहा कि वे हिसार आए हुए और मिलना चाहते है। यह कहने के बाद वे घर आ गए। उनके साथ अमन और मुकेश भी था। बातों बातों में उन्होंने मुझ से पूछा की क्या किया हुआ है।
विज्ञापन


क्लर्क के पद पर नौकरी की बात कही
मैंने बता दिया कि बीटेक पास हूं और नौकरी की तलाश कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि हमारी राजनीतिक जान पहचान है और अमन नगर निगम गुरुग्राम में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। पांच लाख रुपये में वहां पर क्लर्क के पद पर नौकरी लगवा देंगे। उनकी बातों में आकर एक लाख रुपये उसी समय दे दिए। उसके बाद 13 अक्तूबर को उक्त लोग घर आए। मेरे चाचा अजमेर के सामने उनको 3 लाख रुपये और दे दिए। बाद में 40 हजार रुपये पे फोन के माध्यम से दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी हस्ताक्षर और मोहर लगी मिली
उस दौरान चारों ने मुझे एक लेटर और आईडी कार्ड दिया। जिस पर फर्जी हस्ताक्षर और मोहर लगी हुई थी। उन्हाेंने कहा कि 22 अक्तूबर को गुरुग्राम मे नगर निगम में क्लर्क के पद पर ज्वाइनिंग कर लेना। जब वहां पर गए तो पता चला कि जो ज्वाइनिंग लेटर दिया है वह फर्जी है। जब रुपये वापस मांगें तो जान से मारने की धमकी दी। आजाद नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed