{"_id":"bb636de2ba8c070aa8e1c0cf6c6026b2","slug":"chain-loot-by-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दिनदहाड़े चेन, कड़ा लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से दिनदहाड़े चेन, कड़ा लूटा
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में सवार दो महिलाओं और एक युवक ने बिजली निगम की महिला कर्मचारी के गले से चेन और हाथ से एक कड़ा लूट लिया और फरार हो गए। घटना के बारे में पता चलने पर पुलिस ने महिला के घर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विद्युत नगर के टाइप दो में रहने वाली रामरति बिजली निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार दोपहर को वह किसी काम से जिंदल चौक के पास स्थित एचडीएफसी बैंक गई थी।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद वह वापस बैंक से घर की तरफ जा रही थी। रामरति सनसिटी के पास पहुंची तो वहां पर पहले से खड़ी एक कार में सवार दो महिलाओं ने उसे रोक लिया।
महिलाओं ने रामरति से कहा कि आपकी उम्र ज्यादा हो चुकी है और आप पैदल नहीं चल सकतीं। ऐसे में हम गाड़ी से आपको घर छोड़ देंगे। महिलाओं के बार-बार कहने पर वह गाड़ी में बैठ गई।
विज्ञापन
गाड़ी में बैठने के बाद युवक ने गाड़ी चलाई। कुछ दूर चलते ही दोनों महिलाओं ने जबरन उसके गले से सोने की चेन उतार ली। वहीं हाथों में पहने सोने के कड़े उतारने की कोशिश करने लगी।
एक कड़ा तो महिलाओं ने उतरा लिया लेकिन उसके विरोध के बीच दूसरा कड़ा महिलाओं से नहीं उतरा। बाद में महिलाओं ने गाड़ी रोक उसे नीचे उतार दिया और गाड़ी हांसी की तरफ भगा ले गए।
दिनदहाड़े हुई लूट से रामरति सहम सी गई। इसी बीच वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसे संभाला, जिसे उसने अपनी आपबीती बताई।
उस व्यक्ति ने घटना की जानकारी कंट्रोल रूम में दी और रामरति को उसके घर छोड़ा। वहीं लूट की जानकारी होने पर पुलिस रामरति के घर पहुंची और पूछताछ की।