चाइल्ड पोर्नोग्राफी: सीबीआई ने हिसार के दो गांवों और डिफेंस कॉलोनी में मारा छापा, दो लैपटॉप और एक कंप्यूटर जब्त
सीबीआई की कार्रवाई सुबह सात बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक चली। वहीं स्थानीय पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया है।
विस्तार
बच्चों के अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें शेयर करने के मामले में सीबीआई की टीम ने मंगलवार को हरियाणा के हिसार की डिफेंस कॉलोनी और बालसमंद क्षेत्र के दो गांवों में दबिश दी। इस दौरान टीम ने दो लैपटॉप और एक कंप्यूटर जब्त किया। कार्रवाई सुबह सात बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक चली।
यह भी पढ़ें ः कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ चुनाव: डॉ. विवेक के सिर सजा चौधर का ताज, दलीप को 97 मतों से मात
जानकारी के अनुसार चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में सीबीआई की एक विशेष टीम मंगलवार को बालसमंद क्षेत्र के गांवों में पहुंची। तीन इनोवा गाड़ियों में सवार होकर आए टीम के सदस्यों ने गांव बांडाहेडी में एक व्यक्ति को नोटिस थमाया है। इस दौरान टीम ने आरोपी के पास से एक लैपटॉप और एक कंप्यूटर बरामद किया।
यह भी पढ़ें ः झज्जर में बड़ी वारदात: हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने बेटी व पत्नी को मारी गोली, बेटी की मौत, पत्नी गंभीर
दूसरी टीम ने गांव सरसाना में छापा मारा। आरोपी को दिल्ली के रोधी रोड स्थित सीबीआई कार्यालय में हाजिर होने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सीबीआई टीम ने डिफेंस कॉलोनी में दबिश देकर दो से तीन मोबाइल जब्त किए हैं। इन सभी को जांच के लिए भेज दिया गया है। हालांकि स्थानीय पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया है।